खेल हमारे शरीर मन को तंदरुस्त रखने के साथ संगठित रहने की बात सिखाता है

पाटन 12 जनवरी: सेलुद आदर्श क्लब बाजार चौक सेलूद के तत्वाधान में भव्य व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता में 16 टीमो ने भाग लिया । प्रतियोगिता के शुभारम्भ के मुख्य अतिथि डाँ मानसिंग यादव विशिष्ट अतिथि जयश्री वर्मा विशेष अतिथि खिलेश मारकंडे खेमिन साहू महेश्वर बंछोर नेत्रपाल सिंह ने मैदान की पुजा अर्चना व खिलाड़ीयो से परिचय प्राप्त कर किया ।उसके बाद अतिथियों का स्वागत और उनके उदबोधन के साथ हुआ ।डाँ मानसिग यादव ने अपने उदबोधन में कहा कि खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम है। जब हम खेल खेलते हैं, तो हमारे शरीर की कसरत होती है, हमारी हड्डियों, मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है और हम तंदुरुस्त और मजबूत बनते हैं। खेल करने से हमारा श्वास-नली सुचारू रूप से कार्य करता है और हमारा मस्तिष्क अच्छी तरह से समय चलत है। जब हम खेल खेलते हैं, तो हम साथी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप में संगठित होते हैं और टीमवर्क की भावना बढती है। खेल हमें नेतृत्व करने की क्षमता देता है।खिलाड़ीयो को पुर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा व पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे ने भी संबोधित किया ।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार 7001 रुपये व प्रतीक चिन्ह सेक्टर 6 की टीम ने जीती द्वितीय पुरुस्कार 5001 नगद व प्रतीक चिन्ह पुरैना भिलाई की टीम और तृतीय पुरुस्कार3001 रुपये नगद व प्रतीक चिन्ह डुंडेरा की टीम ने जीती । विशेष पुरुस्कारो में बेस्ट शॉटर 501 रु.डोमन मंडावी ,बेस्ट सर्विसर,संतु 501 रू.,बेस्ट सेन्टर हेमशंकर 501 रु.,बेस्ट बूस्टरबिल्लु राणा 501 रू. ,बेस्ट ब्लॉकर फिरोज 501 रू. को दिया गया ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर प्रमुख रुप से डॉ.मानसिंग यादव श्रीमती जयश्री वर्मा खिलेश मारकण्डे श्रीमती खेमिन साहू महेश्वर बंछोर नेत्रपाल सिंह , बलराम वर्मा, तारेन्द्र बंछोर त्रिभुवन यदु कीर्तन देवांगन, झम्मन यदु, दिनेश साहू, ढालसिंग देवाँगन भूपेश साहू मनोज देवाँगन राज बंछोर ललित यादव रवि पटेल कुणाल देवाँगन प्यारे लाल साहू मोनू साहू देवेश साहू होमेश यदु तामसेन साहू श्रीधर साहू विकास साहू पुर्वेश साहू धन्नु साहु सिद्धु साहू जीतु साहू सुशील ठाकुर गजाधर साहू ढालसिंग देवाँगन दिनेश साहू रुपराम साहू बीरेन्द्र ठाकुर आकाश कश्यप आदि उपस्थित थे ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है