अम्लेश्वर 09 जनवरी : नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर मे अध्यक्ष पद का आरक्षण सामान्य आने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल का अम्लेश्वर पालिका के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनके निवास मे मिलकर गुलदस्ता भेट कर बधाई एवं शुभकामनायें दिए। साथ ही पालिका चुनाव में कांग्रेस की सरकार बने जिसके लिए पार्टी के उम्मदीवार को एक जुट होकर जिताने का भी संकल्प लिया।
भेंट मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से, संजय यदु अन्य पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष पाटन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल चंद्राकर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू सहित ओंकार घिघोड़े,चिंतामणि सोनकर,नेमप्रकाश भारती, रुपनारयण सोनकर,सुमित चंद्राकर,खिलेशवर चक्रधारी, ओमप्रकाश साहू, गिरधर साहू, घनश्याम चेलक,टेकु साहू, शीतल सोनकर, खूबीराज सोनकर, दीपक घिघोड़े, प्रशांत ठाकुर, भागवत साहू, नुपेश, दादू, किशन, आकाश नरेंद्र त्रिपाठी,डोमन यादव, लक्की साहू, एवं बड़ी संख्या मे नगर के महिला पुरुष उपस्थित रहे।



