नगर पालिका अमलेश्वर के संभावित प्रत्याशियों के नाम, कौन हो सकता है आपके अध्यक्ष

Advertisement

अम्लेश्वर 07 जनवरी : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में इस बार 18 पार्षदों सहित अध्यक्ष पद के प्रथम चुनाव संपन्न होगा जिसमें प्रथम अध्यक्ष पद के लिए सामान्य किया गया है। जिस पर अब दावेदारों की सूची लंबी हो गई है। आपको बता दें नवगठित नगर पालिका अमलेश्वर में मनोनीत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का किया गया था जिसे सत्ता परिवर्तन होते ही भंग कर दिया साल भर से प्रशासक के रूप में एसडीएम पालिका का कार्यकाल संभाले हुए हैं। अब नगर पालिका का चुनाव संपन्न होने वाली है जिसमें आप अम्लेश्वर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए सामान्य (मुक्त)किया गया है। मतलब महिला पुरुष कोई भी चुनाव किसी भी वर्ग का लड़ सकता है। जिससे अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची बढ़ सकती है।

अभी फिलहाल जो नाम सामने आया है उसमें भाजपा से पालिका अध्यक्ष संभावित प्रत्याशी कैलाश यादव,धर्मेंद्र सोनकर पूर्व सरपंच ,दयानंद सोनकर, फेरहा राम धिवर, मोहन साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष नगर अध्यक्ष डॉ आलोक पाल महामंत्री सोनू साहू और भी दावेदार हो सकते है जिसका नाम सामने नही आ रहा है।
वही कांग्रेस से पालिका अध्यक्ष संभावित प्रत्याशी उमेश साहू पूर्व उपाध्यक्ष, मोरध्वज उर्फ मोनू साहू जिला पंचायत सभापति ,धर्मेंद्र साहू युवा नेता, महेंद्र साहू वरिष्ठ कांग्रेस नेता,अमृत सिंह राजपूत युवा कांग्रेस महासचिव नाम सहित और भी कई दावेदारों का नाम सामने आने की संभावना देखी जा सकती है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में गहराया जल संकट, सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने की मांग—सिंचाई विभाग जल्द छोड़े पानी

* पाटन में गहराया जल संकट, सूखे तालाबों से ग्रामीण परेशान, हैंडपंप-बोरवेल फेल... * सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने की मांग—सिंचाई विभाग जल्द छोड़े पानी,...

कल 20 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स का धरना प्रदर्शन

20 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स अपने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन... पाटन : छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज रायपुर के आव्हान पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है