सनातन धर्म की रक्षा को बनाए रखने में सबसे प्रथम पंक्ति में गायत्री परिवार / विजय बघेल

सेलूद 18 नवंबर / विकास खंड पाटन के ग्राम सेलूद में 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ, विशाल कलश यात्रा, महिला सम्मेलन, एवं प्रज्ञा पुराण का आयोजन 2 से 5 जनवरी 2025 को ग्राम सेलूद में आयोजित की जाएगी। यज्ञ शाला भूमिपूजन का आयोजन रविवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान सेलूद में आयोजन स्थल में की गई।

भूमिपूजन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा सनातन धर्म की रक्षा के लिए अनेक जगहों पर आयोजन हो रहा है जिसमें गायत्री परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका है। हम सबका कर्तव्य है कि यज्ञ को सफल बनाए। यहां का संदेश दूर- दूर जाएगी। यज्ञ को सफल बनाने आप सभी तन मन धन से यथा योग्य सहयोग जरूर करें।
इस अवसर पर 51 गांवों में कलश स्थापना दीप यज्ञ करने वालों का सम्मान सांसद विजय बघेल एवं अतिथियों के द्वारा किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

यज्ञशाला भूमिपूजन में सपत्नीक श्रीमति हर्षा लोकमनी चन्द्राकर, श्रीमति खेमिन खेमलाल साहू, श्रीमति मिन्की अजय सिंग, श्रीमति के साथ फणीश साहू, श्रीमति के साथ दानेश्वर वर्मा ने विधि विधान के साथ संपन्न किया।

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र,अध्यक्षता लाजेश कुमार वर्मा प्रमुख ट्रस्टी गायत्री श. पीठ आमालोरी, विशिष्ठ अतिथि श्रीमति हर्षा चन्द्राकर (सदस्य जिला पंचायत दुर्ग), श्रीमती खेमिन साहू सरपंच ग्राम पंचायत सेलूद ,विशेष अतिथि लोकमनी चन्द्राकर मण्डल अध्यक्ष, एस. पी. सिंग समनवयक उप जोन भिलाई, लोकनाथ साहू जिला समनवयक गायत्री परिवार दुर्ग, विशाल चन्द्राकर प्रमुख गायत्री प्रज्ञापीठ देवबलौदा, भागवत वर्मा प्रमुख संरक्षक गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी, पोसुराम निर्मलकर शामिल हुए।

आयोजन समिति ने कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में बताया कि प्रथम दिवस गाजे बाजे के साथ 5100 कलश धारण करके कलश यात्रा निकाली जाएगी । 24 कुंड में सपत्नीक यज्ञ में तीन सौ जोड़े तीन दिन तक पूजन विधि में बैठेंगे। हरिद्वार शांति कुंज से सनातनी वक्ताओं का आगमन होगा। चारो दिवस राजनीति क्षेत्र से जुड़े नेताओ का अतिथि के रूप में आगमन होगा। मंच संचालन खेमलाल साहू ने किया आभार प्रदर्शन अशोक सिंह राजपूत ने किया।

उक्त अवसर पर गायत्री प्रज्ञा पीठ के पदाधिकारियो के साथ साथ ग्राम सेलूद के श्रीमति खेमिन साहू, अजय सिंग ठाकुर, संजय यदु, टॉमन लाल साहू, कृष्ण कुमार साहू, मुकतुराम साहू, अरविंद यादव, राजू, भागवत बंछोर, उमेश सिन्हा, अशोक यादव, तारेंद्र बंछोर, दिगम्बर बंछोर, नरोत्तम साहू , भिसम्भार, सत्यभामा बंछोर, उर्वशी बंछोर, खेमिन साहू, रम्भन साहू, पुष्पा वर्मा, नीलू गोस्वामी, ललिता वर्मा, गूँजेश्वरी बंछोर, विमला साहू, सहित आसपास के ग्रामीण हरिशंकर साहू सरपंच अरसनारा, श्रीमती अंजिता साहू सरपंच पतोरा, मनीष चन्द्राकर, भानु साहू, राजकुमार मिश्रा, राजा पाठक, हर प्रसाद आडिल, गोपेश साहू, कुणाल शर्मा, रोशन वर्मा, ललित बघेल, छत्रपाल सिंह, भोजराम यादव, लक्षमण यादव, ज्योति प्रकाश साहू सहित सैकड़ों की संख्या में जनमानस की उपस्थिति रही l

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है