जिले के सुप्रसिद्ध तर्रा मड़ई मिलन समारोह हुआ संपन्न जिला पंचायत सदस्य हुई शामिल

Advertisement

तर्रा 11 नवंबर : पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तर्रा की मंडई मिलन समारोह 10 तारीख को संपन्न हुआ। आपको बता दें दुर्ग जिले के सुप्रसिद्ध  दीपावली के बाद होने वाले मंडई है। जो पुरानी परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। मंडई मिलन समारोह में बधाई देने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेत्री श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर प्रमुख रूप से शामिल हुई। साथ सबको मड़ई मिलन समारोह की बधाई दिए। ग्राम पंचायत के युवा सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर ने मड़ई मिलन समारोह के सफल आयोजन के लिए सबको बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबको मैं एक बार बता दूं कि हमारे गांव तर्रा का जो मंडई मेला आयोजन है वह दीपावली के बाद हर वर्ष जो पहले रविवार को मंडई मेला का कार्यक्रम नियत रहता है जो इस वर्ष अभी 10 नवंबर को रखा गया था।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त ग्राम वासियों का समस्त व्यापारियों का समस्त आसपास के गांव से आए ग्रामीणों का और इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत तर्रा साथ-साथ जो नवयुवक हैं उनका मैं दिल से हार्दिक अभिनंदन करता हूं स्वागत करता हूं आभार मानता हूं कि आप सबके सहयोग से यह आयोजन बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से सफल हो पाया है इसके लिए पुनः आप सबको बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है