शासकीय भूमियों को कब्जा मुक्त कराने नगर वासी जाएंगे तहसील कार्यालय

Advertisement

अमलेश्वर 09 नवंबर : दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में इन दिनों शासकीय जमीनों को लेकर के तहसीलदार ,एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की तैयारी नगर वासियों के द्वारा की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक प्रतिनिधि मंडल इसका रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। बताते हैं कि रसूखदारों के द्वारा बड़े-बड़े शासकीय जमीन पर कब्जा कर बैठे हुए हैं। कहीं-कहीं पर तार फेंसिंग का घेरा किया जा रहा है। तो कहीं पर फ्री कास्ट के द्वारा बाउंड्री वॉल किया जा रहा है। जिसका पटवारी के द्वारा चिन्हांकित कर सीमांकन कराया जाएगा।अमलेश्वर नगर के विकास कार्य करने के लिए नगर पालिका को चिन्हांकित जगह नहीं मिल पा रही है। वहीं अवैध कब्जाधारियों के द्वारा कई शासकीय की भूमि पर कब्जा जमाए हुए बैठे हैं। जिस पर राजस्व विभाग भी चुप्पी साधे हुए हैं।

अमलेश्वर में मेन चौक से लेकर के महादेव घाट तक कई शासकीय भूमियों पर अवैध कब्जा किया हुआ है। जिस पर बड़ी कार्यवाही की मांग नगर वासी कर रहे हैं। इधर खड़मुड़ा रोड पर भी शासकीय भूमि पर कब्जा जमाने की कोशिश की जा रही है। जिस पर कार्यवाही करने के लिए तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी नगर वासियों के द्वारा की जा रही है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

रानीतराई में भाजपा का “गांव चलो, घर चलो” अभियान

*  रानीतराई में “गांव चलो, घर चलो” अभियान, जनप्रतिनिधियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी... *  नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की...

प्रणव शर्मा के नेतृत्व में घुघुवा, करसा में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान

* प्रणव शर्मा के नेतृत्व एवं पवन ठाकुर के मुख्यातिथित्य में घुघुवा, करसा में भाजपा का "गांव चलो, बस्ती चलो" अभियान अंतर्गत हितग्राहियों से संपर्क...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है