बरगद के वृक्ष को काटकर किया जा रहा है अवैध निर्माण,बनाया जा रहा है मंदिर

Advertisement

अमलेश्वर 27 अक्टूबर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ)में बाजार चौक पर  निषाद परिवार के द्वारा किया जा रहा है अवैध कब्जा। गांव के नागरिक राजकुमार बघेल ने की शिकायत और कहा कि बरगद के वृक्ष को काटकर अवैध भवन का निर्माण किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत सरपंच मोहन साहू ने मीडिया से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि उक्त स्थान पर ताम्रध्वज निषाद के पिताजी प्रभु निषाद के द्वारा वर्षों पहले एक बरगद का पेड़ लगाया था जो आज विशाल आकार ले चुका है वहीं पर ग्राम के लोग बैठते हैं और आपस में चर्चा करते हैं। लेकिन उक्त स्थान पर निषाद परिवार के द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है साथ ही बर वृष को काट दिया गया है। जिसकी शिकायत पटवारी से किया गया है और अतिक्रमण को हटाने का निवेदन किया गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

उक्त विषय में निषाद परिवार से भी जानकारी लिया गया निषाद परिवार से मेघराज निषाद ने जानकारी देते हुए बताया कि बरगद के वृक्ष लगे स्थान को वर्षों पहले मेरे दादाजी प्रभु राम निषाद के द्वारा छेका गया था। जिस पर निषाद समाज के लोग सामाजिक बैठक करते थे और सामाजिक गोठ बात कर अपने अपने घर चले जाते थे। उक्त स्थान पर अब मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जहां पर भगवान श्री राम के साथ हनुमान जी महाराज विराजमान होंगे साथ ही बर देवता का पूजा अर्चना भी होगी

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है