जारी है सड़क पर पशुओं का बैठना,पालिका प्रशासन भी साधे हुए हैं मौन

अम्लेश्वर 28 सितंबर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के चौक चौराहे पर बैठे रहते हैं दिनभर मवेशी जिस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही स्थानीय प्रशासन पालिका के द्वारा नहीं की जा रही है। आपको बता दे रायपुर जाने वाली मेन रोड पर पशुओं का झुंड दिखाई देता है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। मुख्य मार्ग से सड़क पर बैठे मवेशियों को हटाने का निर्देश जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है। जिस पर कार्यवाही पालिका प्रशासन के द्वारा काऊ केचर के माध्यम से किया जाना है। लेकिन यहां पर कोई व्यवस्था नजर नहीं आती। आए दिन मवेशी सड़क पर बैठे नजर आते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय के दुर्ग प्रवास के दौरान गाय सड़क पर आ गए थे। जिसे बचाने के लिए सीएम का कारकेड एक दूसरे से टकरा गई। ऐसा जानकारी सामने आई है। फिर भी जिला प्रशासन मुख्य मार्ग से पशुओं को हटाने में रुचि नहीं दिख रही है। आखिर लोगों को सड़क पर बैठे पशुओं से निजात कब मिलेगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है