कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 27 को कलम और काम बंद हड़ताल

पाटन 26 सितंबर: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक शाखा पाटन के संयोजक व छ ग पंचायतराज अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू, जैनेंद्र गंजीर, यशवंत वर्मा, हीरा सिंह वर्मा ने संयुक्त रुप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर डीए , डीए एरियर्स,300 दिन अवकाश नगदीकरण, चार स्तरीय समयमान वेतनमान,केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला/ब्लॉक/तहसील स्तर पर पूरे प्रदेश में मशाल रैली 27 सितम्बर को आयोजित है व प्रदेश स्तर पर आंदोलन व कलम और काम बंद का आह्वान किया गया है। जिसमे पाटन ब्लॉक के सभी अधिकारी कर्मचारियों को समर्थन करने की अपील की गई है।

काम बंद कलम बंद आंदोलन में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अंतर्गत आने वाले 112 संगठन के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जनपद पंचायत पाटन के सामने कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन के बाद दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम पाटन को ज्ञापन सौंपेंगे। मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारी अनिश्चित कालीन आंदोलन करने बाध्य होंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है