राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत महाविद्यालय द्वारा सेवा पखावाड़ा का एक दिवसीय शिविर का आयोजन

पाटन 21 सितंबर : पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा में शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना में जुड़े विद्यार्थियों द्वारा ग्राम के स्कूल प्रांगण, गांधीचौक,बाजार चौक जैसे प्रमुख जगहों पर स्वछता अभियान के तहत सफाई कार्य किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम सरपंच हरिशंकर साहू, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना बी. एम. साहू प्रोफेसर, डा पुष्पा मिंज असिस्टेंट प्रोफेसर समाज शास्त्र , डा एस. के. भारती असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल , राहुल चौधरी असिस्टेंट प्रोफेसर समाज कार्य, अभिषेक वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर समाज कार्य, प्रोफेसर वर्षा वर्मा,प्रोफेसर लेखा साहू , महाविद्यालय सलाहकार समिति सदस्य संदीप मिश्रा , प्रधानपाठक द्वय डी आर वर्मा,डी एस,मानकुर, महिला बाल विकास सेक्टर प्रभारी रुपरानी साहू की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्य, स्वछता एवं नशामुक्ति रैली, आँगनबाड़ी में पोषण माह के अंतर्गत प्रोटीन पावडर वितरण,गर्भवती महिलाओं की गोद भराई , छोटे बच्चों का मुंह मिठा कर अन्नप्राशन एवं नुक्कड़ नाटक कर नशामुक्ति का दिया संदेश ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

उक्त अवसर पर सरपंच हरिशंकर साहू ने कहा कि स्वच्छ्ता ही सेवा इस मुलमंत्र को अपने जीवन में हम सबको अपनाना है। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखावाड़ा कार्यक्रम आयोजित है, जिसके तहत हम अपने आप पास, गली- मोहल्ले, चौक – चौराहों , तालाबों को सफाई कर स्वच्छ भारत के निर्माण में जुड़े। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वयं झाड़ू लेकर रोड की सफाई किया तो आज पूरे भारत के नागरिक स्वच्छता को अपने आदत मे स्वीकार कर रहे है। “एक पेड़ माँ के नाम ” हम सबको अवश्य लगाना चाहिए, प्रकृति एवं पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने हेतु एवं जीवन दायनी अक्सीजन हमे इन पेड़ो से ही प्राप्त होता है, पेड़ के बिना जीवन संभव नहीं है ।

प्रोफेसर बी एम साहू ने कहा कि नशा नाश का जड़ है, आज छोटे छोटे बच्चे गुटखा,तम्बाकू जैसे नशा की गिरफ्त में आ गया है । नशा के कारण समाज में आये दिन दुर्घटना,क्राइम एवं अनाचार जैसे घटनाएं हो रही है। नशामुक्त समाज से ही संस्कारवान समाज की परिकल्पना कर सकते है। पुष्पा मिंज प्रोफेसर ने कहा कि हम अपने बच्चों को पौष्टीक आहार देवें, जिससे वह पोषित रहे। शासन द्वारा इस माह को पोषण माह का नाम दिया गया है, जिसके तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आंगनबाड़ी द्वारा रेडीटूईट पावडर सहित विभिन्न खाद्य सामाग्री को उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों को प्रोटीन पावडर का वितरण किया गया। डा एस के भारती प्रोफेसर ने खा कि हम अपने वातावरण को प्रदूषण होने से बचावें इसके लिए सभी को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने हेतु सिंगल यूज पालीथीन का उपयोग नहीं करना चाहिए। पालीथीन नष्ट नहीं होता है वह धरती में जाकर भूमि को कठोर बना रहा है। अतः हम सबको अधिक से अधिक संख्या में पौधा का रोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होगा। उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा अपने आप पास, गाँव को स्वच्छ रखने हेतु शपथ लिया गया। स्कूली बच्चों द्वारा नशामुक्ति रैली एवं विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया।

उक्त अवसर पर माध्यमिक शाला के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सांसद प्रतिनिधि रामकृष्ण निर्मल, लक्ष्मण साहू,कमलेश साहू,अरुण साहू,गुरुदेव साहू,कोमल वैष्णव,नोहर साहू,राहुल साहू,किशन साहू, शिक्षकगन कमलेश सिंगौर, देवसिंग बंजारे,रेणुका वर्मा,मीनू कन्नौजे, दामिनी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्तागण गीता वर्मा,चुलिक मानिकपुरी, पदमनी वर्मा,किरण शर्मा,गायत्री निर्मलकर ,सहायिका राधिका यादव,पूर्णिमा वैष्णव, स्वच्छाग्राही कांति साहू, शैलेन्दी साहू, हेमलता, बिंदु साहू,ज्योति यादव, कौशिल्या, उर्वशी, कामिनी, कांति, राष्ट्रीय सेवा योजना के दल नायक गुलशन गुलजार,दल नायिका दीपांजलि वर्मा,संस्कृतिक प्रभारी प्रियंका निषाद, सोनल सोनवानी, संगम वर्मा,काजल साहू, राजा साहू, खिलेश,गोविंद, सिद्धार्थ, लोचन, रणधीर,इशांत, रितेश, थानसिंग, जितेश, पंकज, सुमित, अतुल,पुष्कर, रविकांत,निखिल, समीर,भानुप्रताप, जिज्ञासा,खुशबु, वाणी, मोनिका, पायल, ममता, हर्षिता,पूजा, मनीषा, विदया, डोमेश्वरी, दामिनी, लीशा,लक्ष्मी, प्रीति,तृप्ति, दिव्या, निशा, सकून सहित स्कूली बच्चों एवं ग्रामवासीजन उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है