वेटनरी डॉक्टर के नतनी का जन्मदिन पर स्कूल में हुआ न्योता भोज का पार्टी, बच्चों ने लिए स्वरुचि भोज

पाटन 20 सितंबर : विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पंदर में हुआ न्योता भोज का अयोजन। आपको बता दे कि न्योता भोज पार्टी का आयोजन वेटनरी डॉक्टर एस के वर्मा की नतनी हिती वर्मा की जन्मदिन पर दिया गया। जिसका सेलिब्रेशन स्कूल में किया गया । बच्चे स्वरुचि भोज ग्रहण किया। जिसमे दाल चावल सब्जी सहित पापड़ पुड़ी मिठाई बच्चों को परोसा गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

नन्ही परी हिती वर्मा ने स्कूल के बाल केबिनेट के मौजूदगी में केक काटा फिर बच्चो ने संस्कृत में जन्मदिन की शुभकामना दी। तत्पश्चात बच्चों को उपहार स्वरूप स्कूली बैग स्टेस्नरी का समान कापी पेन दिया गया साथ में पहनने के लिए चरण पादुका भी प्रदान किया गया है। बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ जन्मउत्सव मनाया गया। बता दे कि इसी स्कूल में हिती के पापा और दादा पढ़ाई की है परदादी अमृत वर्मा इसी स्कूल में शिक्षिका थी।

कार्यक्रम को संबोधित एस के वर्मा और रोशन वर्मा ने किया और कहा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी मेहनत और लगन से अपने सपने पूरा कर सकते है। समाज और देश में अपना नाम उजागर कर सकते है। हम भी इसी स्कूल में पढ़ कर डॉक्टर और बिजनेसमैन बनेेे हैं। इसलिए सभी बच्चे अपनेेेेेे लक्ष्य तय करके पढ़ाई पूरी करें। अंत में सभी का ह्रदय से धन्यवाद कर आभार प्रकट किया।

इस शुभ अवसर कुमार वर्मा, अमृत वर्मा, पर दादी दादा ,रोशन वर्मा, किरण वर्मा माता पिता, उमा वर्मा दादी, उपकार चंद्राकर, नूतन चंद्राकर, नमिता वर्मा, केवल पटेल, अजहर खान, सचिन महापात्र, ग्रेशी वर्मा, कुणाल भारती, आयुष वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।वही पूरे कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक हेमेश्वरी सैनी, शिक्षक शिक्षिका शेष नारायण साहू, शीतल कोसरे, दरबार सिंह,प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सीता वैष्णव, शिक्षिका केसर बोआर्या सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्रा छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपकार चंद्राकर ने किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है