एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में भी करने के निर्णय पर भाजपा विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री का दिया धन्यवाद

दुर्ग 15 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के चिकित्सा पाठ्यक्रम एमबीबीएस की पढ़ाई अब हिन्दी में भी कराने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे हिन्दी माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी अपनी प्रतिभा के अनुरूप चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। श्री चंद्राकर ने कहा कि हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार का यह निर्णय क्रांतिकारी और मील का पत्थर साबित होगा।

विदित रहे, शनिवार को हिन्दी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में कराने का ऐलान किया है और यह निर्देश मौजूदा सत्र से ही लागू करने की बात सीएम ने कही है। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डॉक्टरी की पढ़ाई अब हिंदी में भी होगी। जब तक पठन पाठन और काम काज में हिंदी को बढ़ावा नहीं मिलेगा तब तक हम हिंदी दिवस के उद्देश्य को हासिल नहीं कर सकते हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की सरकार ने राज्य में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में भी कराने का फैसला लिया था। उसके बाद अब छत्तीसगढ़ की सरकार ने यह फैसला लिया है। इसी दौरान श्री साय ने इस बात का भी ऐलान किया है कि राज्य में पूरी तरह से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर दिया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में यह कार्य हो रहा है। हम अपनी शिक्षा नीति को हर स्तर पर पुरानी मैकाले की साम्राज्यवादी शिक्षा व्यवस्था से अलग कर रहे हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

भाजपा विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि हम हर वर्ष हिन्दी दिवस मनाते हैं, लेकिन शासन-प्रशासन और शिक्षा के हर स्तर पर हिन्दी का प्रयोग बढ़ाए बगैर हिन्दी दिवस के उद्देश्यों को हासिल नहीं किया जा सक रहा था। प्रदेश की भाजपा सरकार ने शासन-प्रशासन और शिक्षा के हर स्तर पर हिन्दी में अध्ययन-अध्यापन और काम-काज करने का निर्णय लेकर हिन्दी को उसका सम्मानपूर्ण स्थान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। श्री चंद्राकर ने प्रदेश सरकार का इस बात के लिए भी आभार माना कि एमबीबीएस प्रथम सत्र में हिंदी में पढ़ाई की सुविधा इसी साल से उपलब्ध होगी जिसके लिए छात्र-छात्राओं की संख्या के मुताबिक आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दे दिए गए हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है