टोल प्लाजा अपडेट : मुकेश तिवारी कल करेंगे पैदल शांति मार्च

Advertisement

कुम्हारी 13 सितंबर : दुर्ग से रायपुर मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा कुम्हारी में 11 सितंबर को समाजसेवी दुर्ग निवासी मुकेश तिवारी द्वारा 11:00 बजे से सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ किया गया था। जो 48 घंटे पूर्ण होने के बाद ,आज 13 सितंबर को मांग पूर्ण नहीं होने की स्थिति में अमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

आपको बता दे कि श्री तिवारी टोल प्लाजा को बंद कराने के उद्देश्य को लेकर आमरण अनशन कर रहे है। उनका कहना है कि टोल प्लाजा में अनैतिक रूप से टैक्स वसूली की जा रही है जो न्याय संगत नहीं है। वही टोल नाका के अधिकारी टैक्स वसूली को नियम अनुसार और शासन के नर्देशानुसार करने की बात कह रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को प्रातः 8:00 बजे टोल टैक्स बंद करने की मांग को लेकर अत्यधिक समर्थन चाहते हुए धरना स्थल से पैदल शांति मार्च कुम्हारी चौक तक करेंगे पश्चात वापस धरना स्थल में आकर के अमरण अनशन चालू रखेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है