उप मुख्यमंत्री श्री साव विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ 26 लाख रूपए का किया भूमिपूजन

दुर्ग, 08 सितम्बर / उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरूण साव ने रिसाली निगम क्षेत्र के वार्ड 30 में 15 लाख से चौक सौन्दर्यीकरण के तहत बनाए भक्त माता कर्मा चौक का लोकार्पण किया। वहीं 14 करोड़ 26 लाख 18 हजार से होने वाले 171 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 करोड़ से अधिक की राशि का विकास कार्य महज 8 माह के कार्यकाल का परिणाम है। उन्होंने सरकार की उपलब्धी गिनाते हुए कहा कि किसानों को अंतर की राशि को उनके खातों में सरकार बनने के 12 दिन बाद ही डाल दिया। किसान अंतर की राशि को भूल गए थे। इसी तरह गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति का कार्य लगातार चल रहा है। उप मुख्यमंत्री से पहले दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि यहां की जनता उनसे बेहद स्नेह करती है। यही वजह है कि वे दूसरी बार सांसद होकर उनके बीच खड़े है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण साव ने रिसाली स्थित कर्मा चौक पर प्रवेश द्वार के अलावा कर्मा भवन में मंच व अन्य विकास कार्य के लिए 20 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्य आयोजन कर्मा माता चौक का लोकार्पण है। कर्मा भवन में विकास के लिए स्थानीय पदाधिकारियों ने मांग की है। सांसद ने नगरीय प्रशासन मंत्री से आग्रह किया कि रिसाली निगम की मांगों को वे प्राथमिकता देकर अधिक से अधिक राशि स्वीकृत करें। कार्यक्रम समापन से पहले दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, रिसाली नगर निगम के महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, सभापति श्री केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, लोक निर्माण विभाग प्रभारी अनुप डे, श्री महेश वर्मा, श्री दीपक साहू, श्री दीपक पप्पू चंद्राकर, श्री शैलेन्द्र शेन्डे व तहसील, जिला एवं प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है