पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रानीतराई में छग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

पाटन 07 सितंबर। रानीतराई में दक्षिणमुखी क्रीडा मंडल एवं ग्रामवासी के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसके शुभारंभ के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री विधायक पाटन थे।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल जी ने युवाओं एवं ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हमने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की है।हमने युवाओं,महिलाओं,किसान,भूमिहीन मजदूर,आदिवासी सहित प्रत्येक वर्गों को न्याय दिलाने का कार्य किया। रानीतराई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सिंचाई,स्वास्थ्य,सड़क सहित सभी अधोसरंचना के कार्य निरंतर किए।लेकिन आज वर्तमान सरकार 9 महीने में क्या कर रही है पता ही नहीं चल पा रहा है कि सरकार कौन चला रहा है।राज्यपाल को प्रत्येक जिलों में बैठक आयोजित करना पड़ रहा है।विधायक जिला पंचायत की सदन में बैठ रहे है।रानीतराई अंचल की प्रमुख मांग कॉलेज,आवागमन हेतु चौड़ी सड़कें,स्टेडियम,खारुन नदी से लिफ्ट इरिगेशन से सिंचाई की सुविधा,नहरों का सुदृढ़ीकरण,शमशान घाट पहुंच मार्ग,स्वामी आत्मानंद स्कूल,उपस्वास्थ्य केन्द्र की नई सुसज्जित भवन,सहित कई करोड़ों की स्वीकृत कर क्षेत्र की जनता को समर्पित करने का सौभाग्य मुझे मिला,दिल से आभार व्यक्त करता हूं।
ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में खेल के साथ युवाओं को सभी क्षेत्रों में प्रतिभा दिखलानी चाहिए।हमारे पूर्व मुख्यमंत्री जी ने प्लेटफार्म तैयार किया जिसके लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते है।
समारोह को रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री,राजेश ठाकुर अध्यक्ष,भविष्य जैन ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सत्यनारायण टिकरिहा,डा ईश्वर निषाद,नीलकंठ शुक्ला, केजू निषाद,भोज रघुवंशी,नारद साहू,भेद वर्मा,दयालु साहू,रामकृष्ण साहू,संजय साहू,कोमल देवांगन,अनिल साहू,विष्णु वर्मा, पी आर विनायक,सीताराम ठाकुर,यादव राम सेन,सुमित विश्वकर्मा,प्रेमप्रकाश पांडे,आयुष टिकरिहा,सागर सिन्हा,लक्की सिन्हा,केदार वर्मा,ललित ग्रहण,मल्लू कश्यप,भूपेश ठाकुर,निखिल साहू,हरिश्चंद्र वर्मा,राजा ठाकुर,अलीम खान,युवराज साहू,देवव्रत साहू,युवराज निर्मल,भविष्यकांत,सुलेंद्र यादव,पुकेश यादव,सानू यादव,बंटी,सोनू,कुंदन विश्वकर्मा,सोमनाथ,लल्लू यादव,प्रवीण अंगारे,करण शर्मा,आशीष यादव खिलाड़ी सहित आसपास के ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है