मुक्तिधाम बना हरियाली का केन्द्र ,पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाना जरूरी/सरपंच

Advertisement

रानीतराई 07 अगस्त : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कौही जंहा के मुक्तिधाम इन दिनों हरियाली से हरा भरा नजर आ रहा है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा के नेतृत्व में मुक्तिधाम का सौन्दर्य करण पूर्व छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यकाल में किया गया है। जहां सैकड़ो पेड़ पौधे लगाए गए हैं। जो आज हरा-भरा नजर आ रहा हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

श्रीमति टिकरिहा ने पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू से चर्चा करते हुए लोगो से अपील कर कहा कि पेड़ लगाना आज कितना आवश्यक हो गया है। लोग आज अपने मां के नाम से एक पेड़ लगा रहे हैं। वहीं पेड़ लगाने से ज्यादा लगे हुए पौधों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। जिसकी कीमत करोना काल में अपने परिजनों के लिए ऑक्सीजन के लिए भटकते हुए लोगों को पता है। इसलिए लोग सुरक्षित जगह,खाली जगह पर पेड़ पौधे लगाए जिससे पर्यावरण संतुलित हो सके। और हो सके तो मुक्तिधाम सहित स्कूल सरकारी भवनों जहां बाउंड्री वॉल हुआ हो इत्यादि जगहों में पेड़ जरूर लगाए और खुले स्थान यदि पेड़ लगाया जाए तो टी गार्डन जरूर लगाए और हो सके तो अपने अपने मां के नाम एक पेड़ सहित जन्मदिन या अपने पूर्वजों के स्मृति में एक पेड़ अपने गांव के मुक्तिधाम या स्कूल में जरूर लगाए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

छग सहा शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह सम्पन्न

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है