ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं दिख रहा आवारा पशुओं को व्यवस्थित करने का असर

अम्लेश्वर 19 जुलाई : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतो में खास कर उत्तर पाटन के ग्रामों में आवारा पशुओं की भीड़ रोड में आज भी देखने को मिल रहा है।जैसा कि 16 जुलाई के टी एल बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए है की सड़क पर बैठे आवारा पशुओं को व्यवस्थित करे पशु पालक को समझाए और नही मानने पर जुर्माना सहित नीलामी की कार्यवाही करें लेकिन ग्राम पंचायत में इसका असर नहीं दिख रहा है।

पाटन से निकलते ही तुलसी, खुड़मुड़ी, झीट, कापसी, मोतीपुर,खम्हारिहा, पाहंदा (अ) में पूरे सड़क पर आवारा पशुओं की भीड़ बैठे हुए नजर आते है जिस पर स्थानीय प्रशासन मौन साधे हुए है।अब सवाल यह भी उठाता है यदि सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को रोका छेका कर लिया जाता है,तो रखेंगे कहा पर गौठान में तो रख नही सकते क्योंकि वहां पर तो चारे की व्यवस्था ही नहीं है और पौन वर्ष हो गया गौठान का संचालन बंद हुए, तो शायद पानी की भी व्यवस्था नहीं होगी।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

रहा सवाल पशु पालक की तो वो तो अपना मवेशी घर लेकर जाएंगे नहीं, अपने घर ले जाते तो सड़क पर आवारा पशु नज़र ही नहीं आते। कुल मिलाकर गोल गोल घुमाने जैसा बात हो रहा है और अब किसान के फसल को आवारा पशुओं के चरने से कौन बचा पाएगा।और आवारा पशुओं के वजह से होने वाले दुर्घटना के जिम्मेदार कौन होगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है