“रक्त दान महादान ” दानदाताओं ने बचायी मरीजों की जान

Advertisement

करन साहू दुर्ग, 17 जुलाई / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सीएमएचओ डॉ. मनोज कुमार दानी, सिविल सर्जन दुर्ग डॉ. हेमंत साहू, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल के कॉल पर रक्तदाता के.एल. स्वेता ओ नेगेटिव, तिशु जैन ए नेगेटिव, रवि देशमुख बी नेगेटिव, ओम सेन ए नेगेटिव द्वारा सुरेखा विश्कर्मा ओ नेगेटिव चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में भर्ती मरीज, जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती मरीज रीतू वर्मा ओ नेगेटिव, शिवानी केदम ए नेगेटिव, राधा बाई हेतु रक्तदान महादान कर सभी रोगी की जान बचायी।

दस दिन पूर्व जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती मरीज माया सोनी ए नकारात्मक जिनमें केवल 4 ग्राम रक्त था। डॉ. पी के. अग्रवाल के कॉल पर रक्तवीरों ने बारिश पानी की परवाह किये बगेर मरीज के जान बचायी। डॉ. पी.के. अग्रवाल नोडल अधिकारी ब्लड सेंटर दुर्ग अकेले, कर्मचारियों के साथ 24 घंटे में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ब्लड सेंटर दुर्ग द्वार डोनर के साथ मधुर संबंध बनाए रखे हैं। समय-समय में डोनर का सहयोग प्राप्त होता रहता है। अलग-अलग संस्थाओं से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता रहा।इसी धरा में राइस मिल दुर्ग और सीआईएसएफ रक्तदान शिविर जुलाई महीना के अंतिम सप्ताह में होना है।

 फेसबुक से जुड़े 

रक्तवीर को सलाम करने हेतु स्टाफ नर्स तरुणा रावत, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन, लैब इंचार्ज रूपेश, लैब टेक्नीशियन तरन्नुम, दिनेश, मधुसूदन, निगार कुसुम, महेंद्र, कौशल, हिमांशु, प्रशिक्षणार्थी की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा और डॉ. पी.के. अग्रवाल ने सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद धन्यवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है