ग्राम पंचायत जमराव में धूमधाम से मनाया गया 79वे स्वतंत्रता दिवस

*ग्राम पंचायत जमराव में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया*
*सरपंच जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर ने किया ध्वजारोहण, ग्रामीणों में उत्साह*

जमराव (पाटन): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जमराव में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। पंचायत भवन परिसर में सरपंच जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

*👉पाटन की बड़ी खबर : उपमुख्यमंत्री के हाथो प्लास्टिक मुक्त “स्वच्छता सम्मान” से सम्मानित हुआ बेलौदी सरपंच हुकुमचंद निषाद*

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस मौके पर उपसरपंच लेखराज निषाद, सचिव विष्णु बंजारे, पंचगण राजबती यादव, सुलोचना धनकर, महेश्वरी बंजारे, हिमानी शर्मा, नैना साहू, सती साहू, देवकी साहू, देवकी निषाद, गैंदलाल नन्हारे, कैलाश सोनकर, दिलेश्वर साहू, धनेश्वर साहू, यशवंत साहू, गजानंद निषाद, मितानिन उमा निषाद, तथा गणमान्य नागरिक हिरालाल देशलहरे, सोनाराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीत, कविता व भाषण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की अखंडता, एकता व प्रगति के लिए संकल्प लिया।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है