जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 7 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ ,कलेक्टर ने भी किया रक्तदान

दुर्ग, 17 अक्टूबर / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आज जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के यूथ रेडक्रास सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत महाविद्यालय के टीचर एवं स्टाफ द्वारा 7 यूनिट रक्तदान किया गया।इस शिविर में कलेक्टर सुश्री चौधरी ने भी रक्तदान किया।

सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे, सीएस डॉ. हेमंत साहू, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार नायक, डीपीएम डा. भूमिका वर्मा, हॉस्पिटल कंसलटेंट डॉ. ओपी वर्मा, मैट्रन श्रीमती चित्ररेखा बोरकर, नर्सिंग इंचार्ज श्रीमती मंजू राय, श्रीमती देव जनिक शिवहरे, ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. अविनाश, नर्सिंग आफिसर सती गुप्ता तरुणा रावत, काउंसलर टीएस एंथोनी, लैब टेक्नोलॉजीस्ट रोशन सिंह, लैब इंचार्ज रूपेश सरपे, लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर, निगार, मिनाक्षी, सूरज, हिमांशु चंद्राकर, कौशल साहू, माला प्रशिक्षणार्थी रिया, धनेश्वरी, यशवंत एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रबंध कारिणी सदस्य और जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, जीवन दीप समिति के सदस्य प्रशांत डोंगावकर की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा और सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है