किकिरमेटा में 32वां अखंड रामधुनी सम्मेलन सम्पन्न – प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा हुए मुख्य अतिथि

Advertisement

किकिरमेटा में 32वां अखंड रामधुनी सम्मेलन सम्पन्न – प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा हुए मुख्य अतिथि

जामगांव आर : समीपस्थ ग्राम किकिरमेटा स्थित रामजानकी मंदिर प्रांगण में 32वें अखंड रामधुनी सम्मेलन का आयोजन भव्य धार्मिक माहौल में किया गया।

रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राम दरबार की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामनाएँ की।

 फेसबुक से जुड़े 

अपने उद्बोधन में श्री वर्मा ने कहा कि, रामधुनी केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, भक्ति और सामूहिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमें अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं और आने वाली पीढ़ियों को हमारी अमूल्य धरोहर से परिचित कराते हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने किकिरमेटा में मनरेगा व शासन की विभिन्न योजनाओं से विकास कार्यों के लिए अनुशंसा दी थी। आगे भी यहाँ शेड निर्माण सहित कई कार्य शीघ्र ही स्वीकृत होंगे।

सम्मेलन में भाजपा मंडल महामंत्री पुरणेंद्र सिन्हा, पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता नेतराम निषाद, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रूपसिंह सिन्हा, उपसरपंच मनीष चंद्राकर, केशव बंछोर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पं. उमाशंकर शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर लगभग डेढ़ दर्जन रामधुनी मंडलियों ने सुर, संगीत और आकर्षक झांकियों के माध्यम से भक्ति रस में सभी को भावविभोर किया।

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

पाटन क्षेत्र के साथ भेदभाव, शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला

* शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला, राकेश ठाकुर बोले - पाटन को थमाया झुनझुना, शिक्षा की समस्याओं पर रही चुप्पी... * पाटन क्षेत्र के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है