भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह

* भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह 99 इकाइयों की भागीदारी से सजेगा भरर…
* कर्मा जयंती आयोजन को लेकर जोरदार तैयारियां, भरर में सामूहिक विवाह व कर्मा जयंती का महाआयोजन, समाज के लोग जुटे तैयारियों में…

जामगांव-आर :  तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 23वें विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए इकाई साहू समाज भरर के महिला एवं पुरुष सदस्य एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

जानकारी के अनुसार, तहसील साहू संघ पाटन, परिक्षेत्र एवं विभिन्न इकाइयों के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन लगातार 23वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में करीब 99 इकाइयों के सदस्य शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान देते हैं।

स्थानीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को इकाई साहू समाज भरर के महिला एवं पुरुष कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पंडाल की साफ-सफाई तथा विवाह मंडप निर्माण में जुटे रहे। पूरे क्षेत्र में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है।

तहसील पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि 25 और 26 अप्रैल तक इसी उत्साह के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं।

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है