नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में प्रथम अध्यक्ष दयानंद सोनकर सहित 18 पार्षदों ने ली शपथ

अम्लेश्वर 06 मार्च : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के  प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षद गण का शपथ ग्रहण समारोह 6 मार्च को वार्ड क्रमांक 01 हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे श्रीमती रामशिला साहू पूर्व मंत्री, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृति नायक, दुर्ग जिला भाजपा, सुरेंद्र कौशिक जिला भाजपा अध्यक्ष, कमलेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष, नीलम चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य ,श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती मीना वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष कुम्हारी, लोकमनी चंद्राकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, उपकार चंद्राकर प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा, कैलाश यादव महामंत्री भाजपा अमलेश्वर मंडल, फेरहा राम धीवर सांसद प्रतिनिधि, मोहन साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष की गरिमामई उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर के साथ पार्षद  01.डॉ आलोक पाल भाजपा 02.घनश्याम साहू कांग्रेस 03. राजू सोनकर निर्दलीय 04 भेज लाल सोनकर कांग्रेस 05. दीपक  घीघोड़े कांग्रेस 06. ललिता साहू भाजपा 07. खूबी राज सोनकर निर्दलीय 08 डोमल यादव कांग्रेस 09.मालती साहू कांग्रेस 10 सविता रामनाथ ठाकुर भाजपा 11. ओमप्रकाश साहू कांग्रेस 12.लेखनी साहू कांग्रेस 13.सेवती निषाद कांग्रेस 14.मीना रानी चेलक कांग्रेस 15. यामिनी मनोज यादव भाजपा 16. सोहन निषाद भाजपा 17. हेमलाल साहू कांग्रेस  18 .नीलम मिंज ने शपथ ली।

नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के प्रशासक एसडीएम पाटन ने अध्यक्ष सहित सभी पार्षद गण को बारी बारी से शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहित शर्मा ने किया। समापन की घोषणा महामंत्री कैलाश यादव ने किया।

शपथ ग्रहण समारोह पश्चात प्रथम अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने मीडिया से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि पूरे 18 पार्षदों के साथ सामंजस स्थापित करके नगर का विकास करेंगे नगर को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करेंगे जिसके लिए नगर वासियों का सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम की तैयारी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के प्रशासक लवकेश ध्रुव एवं मुख्य नगर पालिका कार्यपालन अधिकारी प्रीति गुप्ता के निर्देशानुसार कर्मचारियों के द्वारा किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने भाजपा नेता संजय बघेल, राजेश चंद्राकर, राम अवतार साहू, जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, राजा पाठक, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, राजू साहू, रवि सिंगौर, मोहन लोधी, पूर्व जनपद सदस्य घनश्याम कौशिक,धर्मेंद्र सोनकर, अजीत ठाकुर, कुमार साहू, महेंद्र साहू सोनू साहू, शिवा साहू, सुखदेव साहू, विकास सोनी, कमलेश साहू, अखिलेश मिश्रा, ओमप्रकाश साहू, पुरण लाल साहू, मनोहर साहू, देवा ठाकुर, रेवती सोनकर,भारती यादव, लक्ष्मी देवांगन, सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन 

जनपद सदस्य प्रणव शर्मा ने सांसद महोदय को जन्मदिवस पर बधाई दी

भिलाई : दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद  विजय बघेल का जन्मदिवस आज 15 मार्च के दिन होने पर भिलाई सेक्टर 05 स्थित सांसद...

कल्पना नारद साहू सदस्य जिला पंचायत दुर्ग ने दुर्ग सांसद विजय बघेल को दी जन्मदिन की  बधाई

पाटन- दुर्ग सांसद विजय बघेल का जन्मदिन आज बड़ी धूमधाम के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा मनाया जा रहा है। सेक्टर 5 स्थित सांसद...
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.
पाटन क्षेत्र की खबरे

ताज़ा खबरे

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है