हिंदी भाषा मे निबंध व कहानी लेखन तथा वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Advertisement

पाटन: पाटन विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बटंग संकुल केंद्र बटंग मे हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला मे हिंदी दिवस के विकास भारत में हिंदी का महत्व, हिंदी भाषा का प्रयोग एवं विकास में कवियों, साहित्यकारों व लेखकों के योगदान आदि के बारे मे जानकारी दी गई।
हिंदी भाषा मे निबंध व कहानी लेखन तथा वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. हिंदी दिवस के बारे मे बच्चों को जानकारी देते हुए शिक्षक लोमन साहू ने बताया कि भारत मे प्रति वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है 1947 मे देश के आजाद होने के बाद संविधान मे नियमों व कानून के अलावा नये राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का मुद्दा भी अहम् था 14सितंबर 1949 को संविधान सभा मे निर्णय लिया गया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी. साल 1953 में पहली बार हिंदी दिवस का आयोजन हुआ था। तभी से यह सिलसिला बना हुआ है। हिंदी दिवस को मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा की स्थिति और विकास पर मंथन को ध्यान में रखना है।हिंदी पूरे विश्व में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. विद्यार्थियों को अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया कार्यशाला मे संकुल समन्वयक ब्राह्मनंद नायक संस्था के प्रधान पाठक लोमन साहू, शिक्षिका राजश्री डोंगरे भुवनेश्वरी रानी चंद्राकर उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

छग सहा शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह सम्पन्न

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है