शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई के छात्राओं ने देखा रीपा

Advertisement

करन साहू रिपोर्टर

रणितराई: विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई के छात्राओं को रीपा(रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क) का भ्रमण करवाया गया। संस्था के प्राचार्य राकेश सिंह ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को रीपा भ्रमण के लिए रवाना किया गया। छात्राओं द्वारा कतार बद्ध तरीके से ग्राम असोगा में स्थित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ पहुंचे।रीपा में स्वयं सहायता समूह के द्वारा छात्राओं को बताया गया कि कैसे रीपा के माध्यम से ग्रामीण आजीविका बढ़ा रहे हैं। इस दौरान संस्था के व्याख्याता ललित कुमार ठाकुर द्वारा भी छात्राओं को बताया गया कि रीपा से कैसे महिलाएं स्वावलंबी हो रहे हैं। रीपा के तहत यहां छात्राएं कपड़ा उद्योग के बारे में जानकारी प्राप्त किए।इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता राधेश्याम सिंह ठाकुर, श्रीमती विन्वा साहू, श्रीमती लीना बंछोर, श्रीमती कल्पना त्रिपाठी, श्रीमती ज्ञाता मेश्राम एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान, धान खरीदी के लिए किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन कराने की प्रक्रिया शुरू दुर्ग, 05 सितम्‍बर 2026 / धान...

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह”

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” महाराजा चौक में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है