मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का जन्मदिन कल कुम्हारी में मनाया जाएगा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य पंडाल का निर्माण

Advertisement

माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान।

स्वास्थ्य शिविर का भी होगा आयोजन।

 फेसबुक से जुड़े 

माननीय मुख्यमंत्री जी फल एवं सब्जी मंडी का रखेंगे आधारशिला।

दक्षिण पाटन एवं उत्तर पाटन एवं मध्य पाटन के कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में बाइक रैली के साथ होंगे कार्यक्रम में शामिल।

पाटन: नगर पालिका परिषद कुम्हारी में कल 23 अगस्त को देश के नंबर वन मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी जन्मदिन बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आपको बता दें नगर पालिका परिषद कुम्हारी के सामने स्थित दुर्गा मंदिर में भव्य पंडाल का निर्माण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया है ।प्रतिवर्ष माननीय मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन पूरे पाटन विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर मानते हैं इसी क्रम में इस वर्ष कुम्हारी नगर में मनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन की शुभ अवसर पर कुम्हारी नगर को करोड़ों के विकास कार्य का सौगात भी देंगे।

कार्यक्रम के तैयारी में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा जी, मनीष बंछोर जी, कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू जी ,अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर जी ,नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर जी ,पूर्व अध्यक्ष स्वप्निल उपाध्याय जी, शीष बंसल जी, पवन अग्रवाल जी, मनहरण यादव जी, डकेनस साहू जी , ओमनारायण वर्मा जी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन तैयारी में लगे हुए हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रशांत शर्मा बने सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और रवि साहू बने उपाध्यक्ष

सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा और उपाध्यक्ष रवि साहू चुने गए पाटन। क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम...

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ। * उपस्थित अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है