भूपेश सरकार हमारी खेल एवं संस्कृति को संजोने का कार्य कर रही है/अशोक साहू

भूपेश सरकार हमारी खेल एवं संस्कृति को संजोने का कार्य कर रही है…अशोक साहू

अकतई में हुआ जोन स्तरीय छग ओलंपिक खेल का आयोजन।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

जामगांव आर।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को सहेजने व युवाओं में लुप्त हो रहें शारीरिक क्रीड़ाओं को पुनः जागृत करने के उद्देश्य से भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़िया ओलपिंक खेल के माध्यम से बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दक्षिण पाटन अंतर्गत अकतई में बेल्हारी जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का शुभारंभ आज किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,सेक्टर प्रभारी किशोर चंद्राकर,सहसचिव अमित अग्रवाल,सरपंच मोहनी साहू, सरपंच प्रतिनिधि चेतन साहू,वरिष्ठ कांग्रेसी पीलू चंद्राकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी,भारतरत्न स्व राजीव गांधी के तैलचित्र की पूजा अर्चना,माल्यार्पण कर हुई। जिसके पश्चात अतिथि स्वागत उद्बोधन पश्चात अतिथियों ने गेड़ी दौड़,गिल्ली डंडा,भौंरा खेलकर जोन स्तरीय खेल गतिविधियों को प्रारंभ किया। बेल्हारी जोन अंतर्गत राजीव युवा मितान क्लब ग्राम अक्तई, राजीव युवा मितान क्लब ग्राम बेल्हारी, राजीव युवा मितान क्लब ग्राम चुलगहन, राजीव युवा मितान क्लब ग्राम निपानी, राजीव युवा मितान क्लब ग्राम सुरपा, राजीव युवा मितान क्लब ग्राम ओदरागहन के सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवम बड़ी संख्या में विभिन्न खेलों के प्रतिभागीगण शामिल हुए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है