भूपेश बघेल की बढ़ती लोकप्रियता से, आज बैकफुट में आकर बौखला रही भाजपा- सुमित चन्द्राकर

छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर जिले व विधानसभा, ब्लॉकों में संचालित सभी गोठानों में महिला स्वसहायता समूह में काम करने वाली बहनों के बहुत बेहतर कार्य किया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बढ़ती लोकप्रियता से, आज बैकफुट में आकर बौखला रही भाजपा- सुमित चन्द्राकर।

पाटन- युवा कांग्रेस पाटन के अध्यक्ष सुमित चन्द्राकर ने बीजेपी के आडे हाथो लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश सरकार की लगातार बढ़ती लोकप्रियता व गौठान के माध्यम से हो रहे उत्कृष्ट कार्य को पचा नही पा रहे हैं यही कारण है कि अब वे चलबो गोठान और खोलबो पोल की झूठी राजनीति कर आम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उसमें भी अब उन्हें अपना ही विरोध झेलनी पड़ रहा है क्योंकि हर गोठानों में भाजपा को मुख्यमंत्री के सराहनीय कार्यो की चर्चा सुनने को मिल रही है, जो उनके लिए सरदर्द का सबब बन चुका है, आज भाजपाइयों के कोई भी मुद्दा नही है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

अध्यक्ष श्री चन्द्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम जनता को गुमराह कर जबरन राजनीति करने में व्यस्त है। प्रदेश के हर जिले व विधानसभा, ब्लॉकों में संचालित सभी गोठानों में महिला स्वसहायता समूह में काम करने वाली बहनों के बहुत अच्छा कार्य कर रही है। क्योंकि लगातार जिला प्रशासन के द्वारा मानिटरिंग भी की जा रही है जो की काबिले तारीफ है। लगातार प्रशासन, व स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के द्वारा गोठानों का निरीक्षण किया जहां पाया गया कि सभी के द्वारा बेहतर सामंजस्य स्थापित कर कार्य किया जा रहा है।

अध्यक्ष चन्द्राकर ने आगे कहा कि गौ माता की सेवा की बात कहने वाली भाजपा के अंधभक्त मूल मुद्दे से भटककर अनर्गल बात करने लगी है। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से बौखला चुकी है। पहली बार जिला प्रशासन के कार्यो की मानिटरिंग स्वयं कलेक्टर कर रहे हैं जो काबिले तारीफ है और पूरे देश प्रदेश विदेशों में आज छ.ग. सरकार के इस कार्य की चर्चा भी हो रही है। आज बैकफुट में आकर भाजपा मुद्दाविहीन हो गई हैं और बौखला रही हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है