बोल बम कांवर यात्रा की तैयारी में जुट रहे है जन-जन, 21 अगस्त को बटेगा 31000 रुद्राक्ष

बोल बम कांवर यात्रा की तैयारी में जुट रहे है जन-जन, 21 अगस्त को बटेगा 31000 रुद्राक्ष

इस बार अनुमान से ज्यादा लोग आएंगे, एक मुट्ठी दान, शिव जी के नाम से प्राप्त अन्नदान से बनेगा महाप्रसाद – जिंतेंद्र वर्मा

करन साहू रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़, पाटन के गोठ

पाटन। बोम बम समिति की बैठक ग्राम ठाकुराइन टोला (पाटन) में आहूत की गयी। विदित है कि बोल बम समिति पाटन द्वारा 13 वर्ष से लगातार काँवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, इस सावन माह में भी 21 अगस्त सोमवार को धूमधाम के साथ पुराना बाजार चौक पाटन से टोलाघाट के लिए काँवर यात्रा निकलेगी। टोलाघाट में शिवभक्तों को 31000 रुद्राक्ष का वितरण भी किया जाएगा।
बोम बम काँवर यात्रा समिति के संयोजक व भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में काँवर यात्रा में शामिल होने के लिए आव्हान किया। समिति के सदस्यों द्वारा सप्ताह भर एक मुट्ठी अन्न दान शिवशंकर के नाम अभियान गांव गांव चलाकर 21 अगस्त को उसी अन्न दान से महाप्रसाद तैयार किया जाएगा इसके लिए अन्न संग्रह हेतु कैरीबैग का वितरण जितेन्द्र वर्मा द्वारा किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर समिति के रोमनाथ वर्मा, माधव प्रसाद वर्मा, विनोद साहू, दिलीप साहू, माखन ठाकुर, राजेश चंद्राकर, नेतराम निषाद, गिरधर वर्मा, योगेश भाले, पूनेंद्र सिन्हा, पूनम सिन्हा, संजू वर्मा, नरसिंह ठाकुर, मांधाता वर्मा, पदमान साहू, मिलन देवांगन, गजेन्द्र साहू, अनिकेत मिश्रा, केवल देवांगन, केशव बंछोर, कुणाल शर्मा,सागर सोनी, संजु वर्मा,राजेन्द्र वर्मा, रिंकू वर्मा, जयप्रकाश साहू, समीर बंछोर, रमेश वर्मा, अभय पटेल, महेश लहरी, ध्रुव साहू, छविराम निषाद, द्रोण चंद्राकर, गोपीचंद धरमगुड़ी, तरुण चंद्राकर, वासु वर्मा, मुकुंद साहू, दामोदर चक्रधारी, पुणेन्द्र सिन्हा, ओंकार कौशिक, सुनील वर्मा, नीलमणि साहू, योगेश्वर साहू, यशवंत साहू, नारद सेन, भूषण, जगतपाल, सुखराम, डेरुराम, वेदराम धनवार, कुंज बिहारी सहित बड़ी संख्या में बोल बम काँवर यात्रा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है