प्रतिमा अनावरण से गदगद हुए गोंडवाना समाज के लोग मुख्यमंत्री ने की समाज की मांग पूरी

Advertisement

 

प्रतिमा अनावरण से गदगद हुए गोंडवाना समाज के लोग मुख्यमंत्री ने की समाज की मांग पूरी

 फेसबुक से जुड़े 

दुर्ग, 15 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सोमवार 14 अगस्त को दुर्ग बस स्टैण्ड के पास गोंडवाना के अमर शहीद वीर नारायण सिंह के प्रतिमा का अनावरण किया। ज्ञात हो कि समाज के विगत वर्ष के सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री जी को केंद्रीय गोड़ महासभा द्वारा दुर्ग में शहीद वीर नारायण की प्रतिमा स्थापित करने यह विशेष मांग की गई थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समाज को भरोसा दिलाते हुए दुर्ग में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा की स्थापना हेतु 20 लाख रुपये घोषणा किया था।
उक्त घोषणा के अनुरूप दुर्ग बस स्टैण्ड के पास शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित किया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिमा स्थल पर सर्वप्रथम बुढ़ादेव का पूजा अर्चना कर रिमोट कंट्रोल से प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के समय पूरा वातावरण बुढ़ादेव की जय, वीर नारायण सिंह अमर रहे के नारा से गूँज उठा। मुख्यमंत्री जी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि 1857 की क्रांति में छत्तीसगढ़ पीछे नहीं था, वीर नारायण सिंह अग्रिम पँक्ति के वीर योद्धा थे। जिन्हें रायपुर के जय स्तंभ चौक में फाँसी अंग्रेजों द्वारा दी गई थी। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायक श्री अरुण वोरा, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, केन्द्रीय गोड़ महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष श्री एमडी ठाकुर, नीलकंठ मंडावी, विष्णुदेव ठाकुर, सीता राम ठाकुर, राजेश ठाकुर, कमलेश नेताम, पन्ना लाल नेताम, बसंत ठाकुर, राम दयाल, मोहन ठाकुर, गुहाराम, सन्तोष, राम सिंह, करण मनहरण, राजकुमार ठाकुर, मनबोध पूरन, श्रीमती भीषम, प्रभा नेताम, दुर्गा पडौती, कौशल, शारदा, राजेश्वरी, डॉ. यशेश्वरी धुव्र, नील कंठ मंडावी सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह

* भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह 99 इकाइयों की भागीदारी से सजेगा भरर... * कर्मा...

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है