पासे के ऊपर किये गए ट्वीट पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया पूर्व मंत्री को जवाब कहा माफी मांगे

Advertisement

तरीघाट की खोदाई में मिले पासे के ऊपर किये गए ट्वीट पर माफी मांगे पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर नहीं तो पुतला दहन की जाएगी/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन

पाटन:  पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चन्द्राकर के तरीघाट की खोदाई में मिले पासे के ऊपर किये गए ट्वीट पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पत्रवार्ता लेकर कहा कि ऐतिहासिकता को जुआ सट्टा से जोड़ना अजय चंद्राकर की छोटी मानसिकता को दर्शाता है।विदित है कि पाटन के तरीघाट में खोदाई में मिले पासे की खबर पर ट्वीट किया है कि माननीय मुख्यमंत्री को जुआ सट्टा को संरक्षण देने की महारत विरासत में प्राप्त हुई है।पत्रवार्ता में कहा कि पुरातन सभ्यता और संस्कृति को सहेजने के लिए पुरातात्विक महत्व स्थलों की खुदाई की जाती है। इसी तारतम्य में पुरातन तरीघाट में खुदाई के दौरान लगभग ढाई हजार साल पुरानी सामग्री प्राप्त हुई हैं। अब खुदाई में प्राप्त पुरातात्विक वस्तुओं को लेकर अजय चंद्राकर जी राजनीति कर रहे हैं, यह गलत है। पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं और विरासत को सहेजना और उनसे जन सामान्य को अवगत कराना हमारा दायित्व है। छत्तीसगढ़ का मोहन जोदड़ो कहे जाने वाले तरीघाट पर गर्व करने के बजाय चंद्राकर जी की उपरोक्त बयानबाजी मौकापरस्ती राजनीति का उदाहरण है। पाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गढ़ रहा है ऐसे में ऐसी बयान बाजी उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है।छत्तीसगढ़ के लोगों की भावना, यहां की समृद्ध विरासत, संस्कृति को राजनीति में घसीट कर उन्होंने पाटन की जनता का अपमान किया है ,इस कृत्य के लिए छत्तीसगढ़ के एक गढ़ पाटन के लोगों से क्षमा मांगें।अन्यथा पाटन में जगह जगह पुतला दहन किया जाएगा।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अशोक  साहू , जिला पंचायत सभापति मोनू साहू ,जिला कांग्रेस महामंत्री  रूपेंद्र शुक्ला, दुर्ग जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उमाकांत चंद्राकर,नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी ,कमलेश नेताम ,राजेश ठाकुर सभापति दिनेश साहू,रमन टिकरिहा रूपचंद साहू, जोन प्रभारी सालिक साहू, भेष आठे, सोहन जोशी,ललित सिन्हा,नीरज सोनी,युवराज साहू,रोहित साहू,गोपाल देवांगन,देवेश चंद्राकर उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

छग सहा शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह सम्पन्न

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है