परीक्षेत्रीय साहू समाज झीट के भवन का 2 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन, विरोध करने वाले जनपद सदस्य के खिलाफ हुई रिपोर्ट

Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का परीक्षेत्रीय साहू समाज ने माना आभार कल करेंगे मुख्यमंत्री का जोशीला स्वागत।

अम्लेश्वर: तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत परिक्षेत्र साहू समाज झीट में 2 अक्टूबर को परिक्षेत्र साहू समाज भवन का भूमि पूजन माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया जाएगा। आपको बता दें उक्त विषय अंतर्गत जनपद सदस्य अंशु रजक के द्वारा 30 सितंबर को रात्रि बैठक कर कार्यक्रम को स्थगित होने की झूठी खबर फैलाने की बात परिक्षेत्र साहू समाज झीट को हुई है मोबाइल के माध्यम से अभी गलत जानकारी लोगो को देने की बात सामने आई है। जिसकी शिकायत करने अमलेश्वर थाना जाने की तैयारी में परीक्षेत्रीय साहू समाज हैं। आपको बता दें कल 2 अक्टूबर को परिक्षेत्र साहू समाज के द्वारा भव्य आयोजन कर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोशीला स्वागत करेंगे एवं माननीय जी के द्वारा दिया गया साहू भवन का भूमि पूजन संपन्न होगा। आज मौके पर उपस्थित होकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने जनपद सदस्य अंशु रजक का विरोध करते हुए उन्हें कार्यक्रम में नहीं बुलाने का निर्णय लिया गया। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति मोनू साहू ,कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू, परिक्षेत्र के अध्यक्ष कल्याण साहू, उपाध्यक्ष सुखदेव साहू ,तहसील साहू संघ के युवा सह संयोजक सुरेंद्र साहू, महुदा के सरपंच मनोज साहू, राजू साहू, गायत्री साहू, परसराम साहू , जीवन साहू , कोमल साहू, डोमन साहू, जय साहू, रोहित साहू, पिलाराम साहू,मीडिया प्रभारी परस साहु सहित साहू समाज के अन्य पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

छग सहा शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह सम्पन्न

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है