दानदाताओं की धरती भंसूली को प्रणाम करने आया हूं/आशीष वर्मा

दानदाताओं की धरती भंसूली को प्रणाम करने आया हूं… आशीष वर्मा

सुयश नवयुवक मंडल भंसूली ने 50 वरिष्ठजनों को किया सम्मानित!

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

रानीतराई।सुयश नवयुवक मण्डल भंसूली(के) तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री,अध्यक्षता अशोक साहू अध्यक्ष सुयश नवयुवक मंडल,विशेष अतिथि देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जप,दिनेश साहू सभापति,रमन टिकरिहा सभापति,महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पाटन,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर,सालिक साहू जोन प्रभारी,डा के के साहू सेक्टर प्रभारी,तुलसी गैंद लाल डहरिया सरपंच,कमलेश साहू उपसरपंच की उपस्थिति में वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि ओएसडी वर्मा जी ने दानदाता फुलमत बाई साहू को नमन करते हुए भंसूली के धरती को प्रणाम करने आया हूं जिन्होंने मंडल तालाब,अस्पताल निर्माण,सुयश नवयुवक मंडल के लिए लगभग 13 एकड़ भूमि दान में दिए।आज भूपेश बघेल की सरकार सभी वर्गों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने सुयश नवयुवक मण्डल हमेशा से ग्राम हित में निरंतर कार्य करते आ रही है,1978 में गठित मंडल में हमारे ग्राम के पुरोधाओं का सम्मान का आशीर्वाद आज वर्तमान पदाधिकारियों को मिला यही हम सबका सौभाग्य है।कार्यालय लोकार्पण के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार एवम् धन्यवाद व्यक्त करता हूं।
समारोह को सभापति दिनेश साहू एवं पूर्व पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए।
आभार महेश साहू पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष ने किया।

सम्मानित वरिष्ठजन कृष्ण कुमार साहू पूर्व जप,पुरन साहू पूर्व जप,मेहत्तर डहरिया,टीका राम तारक,डा रमेश साहू,अनिल साहू,देवेंद्र साहू,रामनारायण साहू,गंगा साहू,गोपाल साहू,परस तारक,गैंदलाल डहरिया,मिलन सेन,दिलीप सेन,नंद साहू,पवन साहू, उधो साहू, डा टी पी साहू,फेकून तारक,उमाशंकर साहू,लीलू साहू,दिलीप साहू,सुखी हिरवानी,ईश्वर हिरवानी,धर्मेंद्र साहू,बसंत साहू,कल्याण साहू,रामचरण साहू,भूपेश साहू,कोमल साहू,मिथलेश साहू,प्रीतम साहू सहित 50 वरिष्ठजन का सम्मान किया गया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है