ग्राम पंचायत भवन में सरपंच हरिशंकर साहू ने ध्वजारोहण कर ग्रामीणों को दी शुभकामनाए

अरसनारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस के 76 वीं वर्षगांठ

पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा में आजादी के अमृत महोत्सव को ग्रामीणों की उपस्थिति में हर्षोल्लास से मनाया गया। ग्राम के ग्राम पंचायत भवन में सरपंच हरिशंकर साहू ने ध्वजारोहण कर शुभकामनाए प्रेषित कर बधाई दिया। पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला प्रांगण में संस्था प्रमुख प्रधान पाठक द्वय डी आर वर्मा एवं डी एस मानकुर ने ध्वजारोहण किया। मानस मंच भाठापारा में पूर्व सैनिक द्वय धनेश विश्वकर्मा एवं गौतमबुद्ध पेंडरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साहू समाज की समुदायिक कर्मा भवन में समाज के अध्यक्ष पुनाराम साहू एवं प्रमुखजन डेहरलाल साहू ,नीलकंठ साहु, पूर्व सैनिक रामनिवास साहू, जयप्रकाश साहू ने ध्वजारोहण किया। गांधीचौक में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक बुधुराम साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक भगवती प्रसाद बनपेला, नंदकुमार साहू, एवं ठाकुरराम वर्मा पूर्व उपसरपंच द्वारा किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर सरपंच हरिशंकर साहू ने स्वतंत्रता दिवस की ग्रामवासियों को हार्दिक शुबकामनाए प्रेषित कर कहा कि हम सब आजादी के 76 वर्षगाँठ मनाने जा रहें है। यह आजादी उन अमर शहीदों की शहादद की बदौलत हमने आजादी पायी है। इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने का उद्देश्य म्हण क्रांतिकारियों को याद करना जिन्होंने राष्ट्र के प्रति अपनी जीवन और जवानी को कुर्बान कर दिया। हमारे आने वाले भविष्य और राष्ट्र के निर्माता हमारे बच्चे , युवा वर्ग यह जाने की सैकड़ों वर्षो से अंग्रेजों द्वारा माँ भारती को परतंत्रता की जंजीरों से बांधकर रखा गया गया, उस माँ भारती को 15 अगस्त 1947 का वह शुभ दिन का प्रभात की प्रथम सूर्य की किरणों से पुरा भारत वर्ष स्वतंत्रता से जगमगा उठा। माँ भारती को आजाद कराने में अनगिनत बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, उन वीर शहीदों के शहादत को और अपनी आजादी को अक्क्षुन बनाये रखने हेतु हर व्यक्ति के दिल में देशभक्ति की भावना जागृत हो इसलिए हम सब पूरे भारतवर्ष में इस राष्ट्रीय पर्व को एक साथ हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं । पुनः आप समस्त ग्रामवासियों को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं । विद्यालय के बच्चों द्वारा भारत माता , तिरंगे झंडे व अमर शहीदों के जयकारों एवं नारों के जयघोष के साथ ग्राम के गलियों में हाथ में तिरंगे ध्वज लिए प्रभात फेरी निकला गया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर अतिथियों द्वारा कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम, गीत, कविता, भाषण की प्रस्तुति किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन कर सभी ग्रामवासियों को मिष्ठान वितरण कर मुह मिठा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच हरिशंकर साहू, पूर्व सरपंचद्वय सुलेन साहू,बलदाऊ प्रसाद वर्मा, डेहर लाल साहू,नंदकुमार साहू, पूर्व सैनिक रामनिवास साहू, धनेश विश्वकर्मा,गौतमबुद्ध पेंडरिया,नीलकंठ साहू,बुधुराम साहू ,पुनाराम साह,दुलेश्वरी साहू,रामेश्वरी साहू,दामिनी साहू, अजीता साहू उपसरपंच , पंचगण अश्वनी साहू, दुष्यंत वर्मा, उमा साहू, संतोषी साहू, विनोद यादव,किशन साहू,शांता वैष्णव,बुंदेश्वरी वर्मा,मनटोरा ठाकुर,मन्नू विश्वकर्मा,राजूलाल साहू,ठाकुरराम वर्मा,शिक्षक गण कमलेश सिगौर,डी एस बंजारे, योगेंद्र साहू, रेणुका वर्मा, मीनू, सचिव अनिता वर्मा, रोजगार सहायक नीलम साहू, गीता वर्मा चुलिका मानिकपुरी, नरेन्द्र वर्मा, नेमीचंद साहू,केवल साहू, सुखचैन साहू,गुरुदेव साहू, टीकम मानिकपुरी, रामकृष्ण निर्मल,लक्ष्मण साहू, पीतांबर ठाकुर, गजाधर ठाकुर,मिलन साहू,बुधराम साहू, हरिश कौशिक, नरान्क साहू, कोमल वैष्णव, शेषनारायण विश्वकर्मा,श्यामू साहू,विश्राम साहू, पुनारद साहू,सीताराम सपहा, बैसाखू साहू, विश्वकर्मा,नोहर साहू,ईश्वरकमल साहू,राहुल साहू,देवेंद्र साहू,यशवंत साहू, रामेश्वर साहू,पीतांबर साहू,अजय वर्मा, ललिता साहू,इन्द्राणी साहू,श्यामला साहू,बुधवंतिन साहू,फुलेश्वरी वर्मा,कमला वर्मा, रुखमणि यादव सहित ग्रामीण जनों की उपस्थिति में हर्षोल्लास से मनाया गया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है