कौही में स्यंभू शिवलिंग के रुद्राभिषेक कर, 7 करोड़ से बने उद्वहन सिंचाई योजना का करेंगे मुख्यमंत्री लोकार्पण

Advertisement

महाकाल की नगरी कौही के स्यंभू शिवलिंग में रुद्राभिषेक करेंगे सीएम भूपेश बघेल।

ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू, सभापति रमन टिकरिहा एवं कांग्रेसजन तैयारी में जुटे।

रानीतराई।श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दिन कौही के स्यंभु शिवलिंग में विशाल जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं के द्वारा किया जाता है।इस वर्ष भी बोल बम कांवर समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पधार रहे हैं।जिसकी तैयारी में ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं सभापति रमन टिकरिहा एवं समस्त काग्रेसजन में लगे हुए है।इस अवसर पर कौही उद्वहन सिंचाई योजना (लागत 7करोड़)का लोकार्पण एवं श्रद्धालुओं को 25001 रुद्राक्ष वितरण किया जाना है।आज सीएम सेक्युरिटी गुप्ता जी,एडिशनल एसपी अनंत साहू,डीएसपी राजीव शर्मा एसडीओ आर के शुक्ला,नायब तहसीलदार सोनकर जी, रानीतराई टीआई प्रकाशकांत, एसआई एनु देवांगन ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

छग सहा शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह सम्पन्न

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है