ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में हुआ छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह

ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित।

पाटन: ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में प्राचार्य देवलाल यादव के निर्देशन में छात्र संघ का गठन किया गया। जिसमें स्कूल हेड ब्वॉय मेघराज सफा एंड हेड गर्ल सोनम बंछोर, वाइस हेड बॉय संस्कार शर्मा, वाइस हेड गर्ल जसवीर कौर, स्पोर्ट्स सेक्रेट्री सूरज सिन्हा, कल्चरल सेक्रेट्री तृप्ति देवांगन, डिसिप्लिन सेक्रेटरी कैटरीना साहू, ब्लू हाउस कैप्टन राजविंदर कौर, रेड हाउस कैप्टन गरिमा बंछोर, ग्रीन हाउस कैप्टन यशिका भाले, ऑरेंज हाउस कैप्टन ऐश्वर्या साहू आदि का चयन प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली से किया गया। इस दौरान छात्रों को न सिर्फ निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई बल्कि अधिसूचना जारी होने से लेकर मतगणना एवं शपथ ग्रहण समारोह को छात्रों के समक्ष प्रदर्शित कर निर्वाचन के बारीकियों से अवगत कराया गया। चुनाव संपन्न कराने के लिए शिक्षक अरुण कुमार साहू, बीरेंद्र कर, राजकुमार महानंद, निशा सोनी, लसीका निषाद को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। आरती महानंद को छात्रसंघ प्रभारी बनाया गया। आरती महानंद ने नवगठित छात्रसंघ पदाधिकारियों की घोषणा की। इसके बाद उन्हें प्राचार्य देवलाल यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, जिसके निर्वाचन प्रणाली की जानकारी सभी बच्चों को होनी चाहिए। इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। छात्र संघ के सभी निर्वाचित छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए, उन्हें विद्यालय में नियमों के पालन करने तथा अनुशासन बनाए रखने की सीख दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज महानंद, यामिनी साहू, मोहित कुमार, प्रीतेश साहू, तृप्ति साहू, मानसी शर्मा, गीतीका साहू, सुनीता तांडी, चंद्रिका प्रियदर्शिनी, गायत्री यादव,स्वाति, प्रिया मिश्रा, सोनाली ओझा, आदि ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है