ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में चंद्रयान 3 के लैंडिंग का प्रदर्शन बड़े स्क्रीन पर किया गया

ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में चंद्रयान 3 के लैंडिंग का प्रदर्शन बड़े स्क्रीन पर किया गया ।

करन साहू रिपोर्टर

 इंस्टाग्राम से जुड़े 

पाटन:  विकासखंड पाटन अंतर्गत ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में ऐतिहासिक चंद्रयान 3 का लाईव लैंडिंग बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शन किया गया। जिसमें कक्षा 5 वीं से 11 वीं तक के छात्र छात्राओं सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ बहुत से पालकों ने भी चंद्रयान के लैंडिंग को देखा। इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार था। प्राचार्य देवलाल यादव के विशेष मार्गदर्शन में इस दिन को यादगार बनाने के लिए चंद्रयान 3 की प्रतिकृति(मॉडल) बनाया गया था, साथ ही छोटे बच्चों के लिए सेल्फी जोन बनाया गया था। जिसे लेकर बच्चों में बहुत ही उत्साह दिखा। सबेरे से ही बच्चे इस पल को लेकर उत्साहित थे, जैसे ही चंद्रयान ने लैंडिंग किया, पूरे विद्यालय में ताली की गड़गड़ाहट और भारत माता की जय से वातावरण गुंजायमान हो गया। सभी एक दूसरे को बधाई देने लगे। चंद्रयान के लैंडिंग को प्रदर्शन के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। प्राचार्य देवलाल यादव ने बताया कि आज का दिन भारत के लिए गौरव का दिन है क्योंकि भारत ने वो कर दिखाया जो विश्व के किसी देश ने नही किया। चंद्रयान को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में उतारकर इतिहास रच दिया। इसके लिए पूरे देशवासियों को बहुत बहुत बधाई। इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रितेश साहू, राजकुमार महानंद, अरुण साहू, आरती महानंद, निशा सोनी, मानसी शर्मा, लसिका निषाद, चंद्रिका प्रियदर्शिनी, मोहित कुमार, बिरेन कर आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन 

नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर 03 अध्यक्ष सहित 62 पार्षद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में

अम्लेश्वर 05 फरवरी : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में पहली बार चुनाव हो रहा है जिसमे भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत...

नगरीय निकाय निर्वाचन निकायवार किया गया ई.व्ही.एम. रेण्डमाईजेशन

दुर्ग, 5 फरवरी / नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष में नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई/भिलाई चरौदा/नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अम्लेश्वर तथा नगर...
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.
पाटन क्षेत्र की खबरे

ताज़ा खबरे

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है