एनएसयूआई ने छात्र छात्राओं को निशुल्क बस सुविधा देने के लिए देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री कका का जताया आभार

एनएसयूआई पाटन ने शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं के निशुल्क बस सुविधा के लिए जश्न मनाकर देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी का आतिशबाजी के साथ जताया आभार।।

पाटन- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने पुनः एक बार महाविद्यालयों में अध्ययन रत छात्र छात्राओं एवमं उनके पालकों को बड़ी सौगात दी है छत्तीसगढ़ की आत्मा गाँवो में बसती है उच्च शिक्षा के लिये सर्वाधिक संघर्ष गाँवो के विद्यार्थियों को करना होता है वर्तमान परिदृश्य में वर्ष भर महाविद्यालय आवागमन में छात्र छात्राओं एवमं पालकों की बड़ी धनराशि खर्च हो जाती है कम आर्थिक सक्षमता वाले परिवारों के छात्र छात्राओं को इससे बड़ी कठिनाई होती है पालकों के ऊपर भी इससे बहुत आर्थिक बोझ पड़ता है बहुत से छात्र छात्राएं इस कठिनाई के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते हैं जिस समस्या का निराकरण कर यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालय तक में आने जाने विद्यार्थियों को निःशुल्क बस सुविधा प्रदान कर आर्थिक लाभ के साथ साथ उच्च शिक्षा की प्राप्ति को और भी सुगम बना दिया है एवं बारहवीं उत्तीर्ण करने के पश्चात इंजीनियरिंग एवमं मेडिकल क्षेत्र की ओर ही अधिकतर छात्र छात्राओं एवमं पालकों का रुझान होता है दोनों ही प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा काफ़ी कठिन होती है जिसके लिये अधिकतर छात्र छात्राओं को कोचिंग ट्यूशन की आवश्यकता होती है जोकि बहुत महंगे एवमं गरीब परिवारों के पहुँच से दूर होते होते हैं यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने इंजीनियरिंग एवमं मेडीकल प्रवेश परीक्षा हेतु कोचिंग निःशुल्क कर विद्यार्थियों पालकों को अभूतपूर्व सौगात दी है अब डॉक्टर इंजीनियर बनने का सपना सपना नहीं रह जायेगा NCC ( राष्ट्रीय कैडेट कोर) की भांति NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना ) के कैडेटों को भी शासकीय सेवाओं में प्राथमिकता देने की बात माननीय मुख्यमंत्री जी ने कही है ग्रामीण महाविद्यालयों में NSS की ही सुविधा अधिकतर होती है अब NCC की भांति NSS कैडरों को प्राथमिकता मिलने से शासकीय सेवाओं की राह अब और आसान होगी ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

उपरोक्त सभी महत्वपूर्ण सौगातों की घोषणा पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने शासकीय चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय पाटन एवं शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में आतिशबाजी करके मिठाईयां बाटी और सभी छात्रों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार जताया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवराज साहू (अध्यक्ष एनएसयूआई पाटन विधानसभा), आयुष टिकरिहा (उपाध्यक्ष जिला दुर्ग) पोषण साहू (जिला महासचिव) सौरव वर्मा (जिला महासचिव),ऋषभ चंद्राकर,विकास साहू, याशू देवांगन, शिवम यादव, मोहित देवांगन, हिमेश, टाकेशवर साहू, भास्कर साहू, अमन मधुकर, कुलदीप यादव, योगेश धनकर, सागर देवांगन, मकरध्वज, तरेंद्र साहू, नंदिनी देवांगन, पूजा देवांगन, मानसी वर्मा, कुमकुम वर्मा, सुहानी वर्मा, नेहा यादव, मानसी यादव, भूमिका वर्मा, गुंजा बंछोर, मनीषा, पुष्पांजली वर्मा, वंदना, भुमिका सेन, हेमा साहू, नेहा यादव, योगिता सिन्हा, योगिता साहू, उर्वशी कुर्रे, गायत्री यादव एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है