एक शाम शहीदों के नाम एवं पूर्व सैनिक सम्मान का आयोजन ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल में

ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में एक शाम शहीदों के नाम अंतर शालेय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता एवं पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन।

करन साहू रिपोर्टर

पाटन: विकासखड अंतर्गत ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व एक शाम शहीदों के नाम अंतरशालेय देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पाटन तहसील के लगभग 20 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार लहरे, थाना प्रभारी पाटन, विशिष्ट अतिथि कमलेश नेताम अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद पाटन ब्लॉक, उपाध्यक्ष सोहन लाल साहू, सचिव राजेश नायक, संरक्षक डीके चौहान, एवं दिनेश साहू जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार अग्रवाल संचालक एके गोयल पब्लिक स्कूल पाटन ने किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती, माता भारती तथा अमर शहीदों के तैल्य चित्र पर पूजा अर्चना व पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लहरे जी ने बच्चों को अमर शहीदों के बलिदान, त्याग, समर्पण के कारण स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु संघर्ष को बताते हुए हमेशा उनका सम्मान करने की सीख दी। तत्पश्चात एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर शालेय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें शासकीय कन्या विद्यालय पाटन, आत्मानंद विद्यालय, लीलास विद्यालय मोतीपुर एवं पाटन तहसील के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय से आए हुए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। मुख्य रूप से देश भक्ति गीतों जैसे ए मेरे वतन के लोगों, ए वतन वतन, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, ओ देश मेरे, जैसे देशभक्ति फिल्मी गीतों पर मधुर प्रस्तुति दी, जिसमें श्रोताओं ने मंत्र मुक्त होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान अपने देश के लिए सीमा पर सेवा देने वाले पूर्व सैनिकों का विद्यालय परिवार की ओर से श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देखकर तिलक गुलाल लगाकर उनकी आरती उतार कर उनका सम्मान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य देवलाल यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैनिकों को देश का सच्चा वीर सपूत बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि आज हम रात में चैन से सो पाते हैं, वह सिर्फ सीमा में तैनात सैनिकों के समर्पण के कारण। इसलिए हमेशा हमें उनका सम्मान करना चाहिए। यह आजादी शहीदों के त्याग और बलिदान के कारण प्राप्त हुई है अतः हमारे दिल में देश के प्रति प्रेम की भावना होनी चाहिए। इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं एवं पालक गण उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है