आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष में झीट में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

अम्लेश्वर: आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष में चित्रोत्पला लोककला परिषद द्वारा संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से ग्राम झीट में 15 अगस्त को देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सौ से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया ।

.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉक्टर सुरेश शर्मा अध्यक्ष संस्कृत विद्या मंडलम थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ लोक कलाकार राकेश तिवारी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत झीट की सरपंच श्रीमती शशिकला सिन्हा , मोहन साहू, रमेश कौशिक ,महेश सिंगौर ,धर्मेंद्र कौशिक ,एवम श्यामलाल सार्वे उपाथित थे।
कार्यक्रम में आमंत्रित कलाकार राकेश तिवारी रायपुर तथा रोहित साहू भिलाई के टीम के साथ स्थानीय ग्राम के युवा कलाकार तथा बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया . इस अवसर पर देशभक्ति गीतों /नृत्य की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमे हाई स्कूल स्तर पर ग्रुप डांस में , प्रथम प्रियंका एवं साथी, द्वितीय पूर्णिमा एवं साथी , तृतीय जय श्री एवं साथी तथा एकल डांस में कुमारी पोमीन साहू प्रथम कुमारी अर्चना जोशी द्वितीय तथा कुमारी जय श्री साहू तृतीय रही. इसी प्रकार मिडिल स्कूल स्तर पर ग्रुप डांस में कुमारी वंशिका प्रथम तिलक चौहान द्वितीय एवं गरिमा एवं साथी तृतीय स्थान प्राप्त किया .एकल डांस में शिवांगी, लेखिका ,खिलेश्वरी ने बाजी मारी।
प्राथमिक शाला स्तर में कुमारी हीना प्रथमं कुमारी आराध्या द्वितीय एवं कुमारी वीना तृतीय स्थान पर रही .वहीं एकल में नारायणी,भावना ,और प्रीति ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया
अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया.निर्णायक के रूप में वरिष्ठ कलाकार सुदामा शर्मा नरेंद्र यादव तथा उत्तम ठाकुर की उपस्थित रहे,कार्यक्रम बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है