पाटन नगर में चल रहे 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ में आज तृतीय दिवस पर महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन

Advertisement

पाटन/पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पाटन में चल रहे  12 से 15 फरवरी तक 24 कुण्डली गायत्री महायज्ञ में गायत्री परिवार पाटन ब्लॉक के द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन आज 14 फरवरी तृतीय दिवस पर किया गया। आपको बता दें कि विश्राम गृह के पीछे मैदान में अयोजित गायत्री महायज्ञ में आज महिला सम्मेलन के लिए सैकड़ो की संख्या में महिला बहने उपस्थित हुए। वही वक्ताओं के द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय में विस्तार से जानकारी दिए एवं अपने घर में ओर समाज में नशा मुक्ति को दूर करने के लिए कैसे प्रयास किया जाए ताकि लोग नशा से दूर हो जाए गायत्री परिवार का नारा है कि “हम सुधरेंगे तो युग सुधरेगा” की तर्ज पर महिला बहनों को महिला वक्ताओं के द्वारा समाज सुधार के लिए कई तरह के उदाहरण देकर महिलाओं को जागरूक करने का  प्रयास किया गया। मांस मदिरा के खानपान को बंद कर सात्विक जीवन जीने पर जोर दिया गया ताकि एक अच्छा मानव समाज का निर्माण हो सके एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया उक्त अवसर पर पाटन ब्लॉक सैकड़ो महिलाएं बहने उपस्थित हुए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है