पाटन : गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार, घर से 1 किलो से अधिक गांजा जब्त, पाटन पुलिस ने की कार्रवाई

पाटन : पुलिस को मुखबिर से सूचना कि, आजाद चौक पाटन निवासी सोनी नेताम अवैध रूप से गांजा का धंधा करती है एवं गांजा को अपने घर पर छुपाकर बचने के लिए रखी है। मुखबिर सूचना तस्दीक पर क्राईम टीम दुर्ग एवं थाना पाटन की संयुक्त टीम द्वारा विधिवत रेड कार्यवाही कर आरोपीया सोनी नेताम पति विजय नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 06 आजाद चौक पाटन के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा , अपराध में प्रयुक्त मोबाईल जुमला कीमती 13500 रूपये जप्त कर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 94/25, धारा 20 (बी), एनडीपीएस एक्ट कायम की गई है। इस मामले में आरोपी महिला सोनी नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में पाटन थाना प्रभारी (निरीक्षक) अनिल साहू , सहायक उप निरीक्षक करण सोनकर , प्र.आर. हरीष चैधरी , आर. दुष्यंत भारती, आर. होमन साहू, म. आर. राजेष्वरी, डाकेष्वरी एवं एसीसीयू टीम दुर्ग से सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह एवं आरक्षक अजय कुमार का योगदान रहा ।

दक्षिण पाटन में सभापति कार्यालय बना होली उत्सव का केंद्र, होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व: कल्पना नारद साहू

* सभापति कल्पना नारद साहू के निवास पर हर्षोल्लास से मना होली तिहार.. * रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ भव्य होली मिलन समारोह... * जनप्रतिनिधियों...

आज, शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

* शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित... * हड़ताल से वापस आएं रसोईयों व स्वीपर का सम्मान किया गया... * सरकार...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है