कमलेश चंद्राकर के मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

अमलेश्वर 23 दिसंबर : दुर्ग जिला अंतर्गत अमलेश्वर नगर पालिका सहित उत्तर पाटन के मंडल अध्यक्ष बने कमलेश चंद्राकर श्री चंद्राकर ने मंडल अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करते हुए दुर्ग सासंद विजय बघेल,जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर का धन्यवाद कर आभार व्यक्त करते हुए कहा की कार्यकर्ताओं की उम्मीद पर खडा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

भाजपा सरकार किसान ही हितैषी सरकार है। सबका साथ सबका विकास करने वाले पार्टी है।जिसको सहकार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का भरपूर प्रयास करूंगा। सभी कार्यकर्ता को एकजुट करके नगर पालिका अमलेश्वर के प्रथम चुनाव में भाजपा के पार्षद और अध्यक्ष चुनकर आए जिसके लिए कार्य करेंगे साथ ही उत्तर पाटन के सभी ग्रामों में भाजपा समर्पित सरपंच बने जिसके लिए अभी से रणनीति तैयार करेंगे और निश्चित रूप से डबल इंजन की सरकार में भाजपा समर्पित सरपंच उत्तर पाटन में बनेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

श्री चंद्राकर के मंडल अध्यक्ष बनने पर जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेत्री हर्षा चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, डॉ जनपद सदस्य घनश्याम कौशिक, महामंत्री कैलाश यादव, उतरा सोनवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू, महामंत्री राजू साहू, रवि सिंगौर ,सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, फेरहा राम धीवर ,नगर अध्यक्ष आलोक पाल, महामंत्री सोनू दुर्गेश साहू, कमलेश साहू, सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर,रज्जू सोनी, शिवा साहू, सुखदेव साहू,रवि कौशिक सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है एवं श्री चंद्राकर को उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

जमराव में 21 जनवरी को निषादराज जयंती एवं भव्य मंडाई मिलन समारोह

* जमराव में 21 जनवरी को भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती एवं भव्य मंडाई मिलन समारोह... जमराव(पाटन) : ग्राम जमराव में भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज...

18 साल बाद पाटन में लौटी मीनाबजार की रौनक, योगेश निक्की भाले की पहल लाई रंग

* मीनाबजार से गुलजार हुआ पाटन, महिलाओं और युवाओं की उमड़ी भीड़... * अध्यक्ष की अभिनव सोच से पाटन में फिर सजा मीनाबजार, चारों ओर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है