डीजे के धुन में दी ग्रामीणों ने प्रधान पाठक को बिदाई, क्षेत्र के जनप्रतिनिधी भी हुए शामिल

अम्लेश्वर 01 अक्टूबर : विकास खंड पाटन अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला भोथली के प्रधानाचार्य श्री ललित कश्यप जी को समस्त ग्रामीण जन एवं पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं के सहयोग एवं मार्गदर्शन से शैक्षणिक बिदाई का कार्यक्रम 30 सिंतबर को आयोजित किया। कश्यप सर के शैक्षणिक बिदाई के समय सभी की आंखें नम थी क्योंकि सर जी सभी के दिलों में अपनी स्वभाव, मिलनसार और शैक्षणिक कार्यों में गांव के शाला को उच्च स्तर पर गौरवान्वित करवायें  जिससे सभी गांव वाले उसे अपने परिवार के सदस्य के रूप में जानने लगे थे।और ऐसे में अगर कोई घर को छोड़कर जाने का जो दुख होता है वैसा ही माहौल कल गांव में बिदाई के कार्यक्रम में था।

इस कार्यक्रम में पुर्व जनपद सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि श्री फेरहा राम धीवर, भाजयुमो उत्तर पाटन मंडल के महामंत्री रवि सिंगौर, अमृत राजपूत,अहेंन्द्र चेलक विधायक प्रतिनिधि एवं दुर्ग जिला सतनामी समाज के युवा अध्यक्ष, प्रकाश कश्यप अमलेश्वर पालिका नगर कार्यवाह आर एस एस,कश्यप सर जी की अर्धांगिनी श्रीमती भारती कश्यप जी, राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक श्री परस राम साहू(रिटायर प्रधानाचार्य), श्री संतोष दुबे(C.A.C),बी. पी. दुबे(रिटायर प्रधानाचार्य), अनिता शर्मा जी,सीमाराय शर्मा, रंजना अवधिया, मौसमी राय चौधरी, स्वाति सेन, प्रवीण सेन, श्रीमती ललिता चंद्राकर प्रधानाध्यापक कुरुदडीह,उषा वर्मा, श्रीमती सुनीता साहू,चंद्र मोहन यादव प्रधानाध्यापक खम्हरिया, के.पी.चौबे (प्रधानपाठक मगरघटा), कोमल ठाकुर, जयंत वर्मा,अर्जुन वर्मा, विकास निर्मलकर बी.एड.प्रशिक्षु, मधु पाटेकर,शिवकुमार साहू, सुखदेव साहु, गोंविदा निषाद,नरेश निषाद, मुरली निषाद, गोपाल साहू,मनबोध साहू,टेकु साहू, शैलेन्द्र निषाद,किशन निषाद,चेतन साहू,पुनारद साहू, कृष्णा साहू, चरण साहू,खेमराज साहू एवं उसके कबड्डी टीम के समस्त सहयोगी, दोनों शालाओं के समस्त छात्र-छात्राएं एवं गांव के समस्त वरिष्ठ जनों के साथ साथ माता बहनों, बेटियों की उपस्थिति रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

चंगोरी विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की गूंज, पुलिस प्रशासन ने बच्चों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

मेधावी प्रतिभागियों को मिले गोल्ड व सिल्वर मेडल... पाटन। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पाटन थाना पुलिस प्रशासन द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी, संकुल केंद्र-बठेना,...

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है