मोदी की गारंटी के तहत शिक्षकों ने वेतन विसंगति दुर करने की मांग किया

अमलेश्वर 11 नवंबर : शिक्षक एलबी संवर्ग के विभिन्न मांगो को लेकर पाटन ब्लाक के सभी शिक्षक संघो ने शासन के नाम से पाटन एस डी एम तहसीलदार पाटन बी इ ओ पाटन को ज्ञापन सौपा जिसमें मुख्य मांगो में मोदी के गारंटी के तहत, सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल.बी. संवर्ग के शिक्षको को क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान करना समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण करना पूर्ण सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एल.बी. संवर्ग के पुरानी पेंशन की निर्धारण करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान करना माननीय उच्च न्यायलय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति / समयमान वेतनमान का विभागीय आदेश करना। शिक्षक व कर्मचारियों को केन्द्र के समान 1 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जाए तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर मंहगाई भत्ते के एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ / सीजीपीएफ खाता में करना । इस अवसर पर पाटन ब्लाक संयोजक वेतन परिहार वेदराम जांगडे सालिक राम ठाकुर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा प्रदेश पदाधिकारी ओम प्रकाश पांडे घनश्याम मंडावी कृष्ण राज पांडे बलराम वर्मा गुनेश्वर वर्मा हिरेन्द्र वर्मा योगेन्द्र साहू अशोक सिन्हा टिकेश्वर यदु सनत नेताम एच एन कश्यप उपस्थित थे

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है