आज अध्यक्ष पद को लेकर विष्णु – देव आमने-सामने

* पाटन में निषाद समाज अध्यक्ष पद का चुनाव आज, देव कुमार और विष्णु निषाद आमने-सामने…
* 295 मतदाता करेंगे मतदान, नामांकन के बाद चुनावी मुकाबला हुआ रोचक…

पाटन। तहसील निषाद समाज पाटन के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रविवार को निषाद समाज भवन में चुनावी प्रक्रिया जारी है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें समाज के वर्तमान अध्यक्ष देव कुमार निषाद और पूर्व सरपंच विष्णु निषाद शामिल हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

दोनों प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने से अध्यक्ष पद का मुकाबला रोचक हो गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार तहसील निषाद समाज पाटन के कुल 295 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मतदान प्रक्रिया रविवार दोपहर बाद आयोजित की जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद समाज के मतदाताओं और पदाधिकारियों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला होने के कारण समाज के सदस्यों की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

चुनाव प्रक्रिया को लेकर निषाद समाज भवन में दिनभर गतिविधियां बनी हुई हैं। मतदान के बाद मतगणना एवं परिणाम की घोषणा को लेकर भी समाज के सदस्यों में उत्सुकता बनी हुई है।

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है