धान खरीदी केंद्रों से नही हो रहा उठाव, व्यवस्था भी है खराब फंस रहा लोड गाड़ी,मौन है प्रशाशन

पाटन : दुर्ग जिला अंतर्गत पाटन ब्लॉक में धान खरीदी केंद्रों में अभी भी उठाव नहीं हो पा रही है।वही खरीदी के लिए अब दो दिन का समय बचा है। किसान संघ के द्वारा धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग तहसील दार को ज्ञापन सौंप कर भले ही किया गया है पर अभी कोई निर्णय सरकार के तरफ से नही आया है। वही खरीदी केंद्रों में व्यवस्था भी दुरस्त नजर नहीं आता एक खरीदी केंद्र तरीघाट सोनपुर में तो धान से भरा लोड गाड़ी ही फस गया अब कैसे निकल पाएगी गाड़ी या तो खाली करना पड़ेगा तभी लिकलेगी ट्रक। वही केसरा के सोसायटी में बरदाना बहुत ज्यादा फटे हुए मिले जिससे किसानों में नाराजगी भी देखने को मिली। धान खरीदी केंद्रों में डीईओ कटने के बाद बाद भी मिलरो के द्वारा धान का उठाव समय पर नहीं किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लगातार खरीदी केंद्रों की जा रही है निरीक्षण फिर भी जाम है धान की कट्टा। वही लगातार मौसम विभाग के द्वारा मौसम खराब होने की जानकारी भी दी जा रही है और लगातार मौसम खराब हो भी रहा है और अभी कुछ दिन पहले वर्ष भी हुई यदि ज्यादा बारिश होता तो शासन को बड़ा नुकसान हो सकता था क्योंकि धान यदि भीगता है तो सड़ जाता है।और सड़े हुए धान की कीमत क्या मिलता ये सब जानते है।हालांकि तालपत्री की व्यवस्था की गई है लेकिन उठाव नहीं होने के कारण खुले में पड़े हैं धान की बोरी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है