नगर पालिका चुनाव को लेकर नगर में बढ़ी सरगर्मी,चौक चौराहा पर हो रही है चर्चा

Advertisement

अमलेश्वर 17 दिसंबर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में पालिका चुनाव को लेकर नगर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया का लोग अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य शासन द्वारा पालिका अध्यक्ष निर्वाचन प्रत्यक्ष मतदाता प्रणाली से कराए जाने की निर्णय के पश्चात अब नगर के तमाम मतदाता एक और जहां वार्ड पार्षद पद के लिए वोटिंग करेंगे वहीं एक और वोट आप पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे।

इस प्रकार मतदाता प्रक्रिया में दो मतदान मतदाताओं को करना होगा जिससे अध्यक्ष के साथ वार्ड पार्षद चुने का अधिकार मतदाताओं को मिल गया है। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में 18 वार्ड पार्षदों का निर्वाचन होगा। वहीं पालिका अध्यक्ष पद पर भी लोगों की नजर निकाले जाने वाली लॉटरी पर टिकी हुई है। कयास लगाया जा रहा है कि पालिका अध्यक्ष पद पर सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग या फिर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति किस वर्ग से लॉटरी आता है या सभी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। अभी पालिका प्रशासक का कार्यकाल नगर में चल रही है। बरहाल लोगों को बेसब्री से आरक्षण की लॉटरी के इंतजार है इसके तहत पालिका अध्यक्ष की कुर्सी के साथ-साथ कौन-कौन से वार्ड के किस वर्ग के खाते में आते जाते हैं। उसको लेकर के भी उत्सुकता बनी हुई है।

 फेसबुक से जुड़े 

अनेक भाजपा नेता और कांग्रेस नेता इसको लेकर के अनेक वार्डों में अपनी राजनीति जमीन तलाश रहे हैं। इसके लिए बाकायदा वे अभी विकल्प के रूप में दो दो ,तीन तीन वार्डों में अपनी संभावनाएं में तलाश रहे हैं। राजनीतिक हल्को में वापस चर्चा के अनुसार इस बार राजनीतिक दल के लोग नए चेहरे को भी बड़े पैमाने पर चुनावी मैदान में उतरने पर विचार कर रहे हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन

* मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन... * न्यायिक अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ डिजिटल...

राज्य स्तरीय कुश्ती में जमराव का जलवा

* राज्य स्तरीय कुश्ती में जमराव के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, लोकनाथ साहू ने जीता गोल्ड, अनिल नन्हारे ने सिल्वर... जमराव। धमतरी में आयोजित 26वीं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है