ग्राम घुघवा (ज)के युवा अवैध कब्जा धारि के खिलाफ़ जायेंगे एसडीएम कार्यलय

Advertisement

पाटन 2 मार्च। पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम घुघवा (ज) में रसुखदार द्वारा तेजी से अवैध कब्जा किया जा रहा है। इसके सूचना ग्रामीणों को मिलते ही ग्राम पंचायत घुघवा और भगत सिंह युवा मित्र मंडल घुघवा के टीम ने घटना स्थल मे पहुंचकर कार्य को बंद करवा दिया गया। सुबह घुघवा के जनप्रतिनिधि ग्रामीणों और भगतसिंह युवा मित्र मंडल के लोग सैकड़ों के संख्या में अवैध कब्जा कर रहे स्थान में पहुँचकर जायजा लिया और जमीन मालिक को मौका में बुलाया गया और अवैध कब्जा हटाने के लिए बोला गया। लेकिन अवैध कब्जा धारी के द्वारा अभी कब्जा किया हुआ है काबिज है जिसको लेकर युवा टीम सहित ग्रामीण आक्रोश है।

ग्राम पंचायत घुघवा के युवा  टीम ने जानकारी देते हुए कहा की प.ह.ना. नं.04 रानिमा खसरा नं. 517 अम्लेश्वर रकबा 4.04 भूमि स्वामी गौकरन लाल साहू पिता केजू राम साहू के कुल जमीन 6 एकड़ 5 डिसमील है। जिसे अवैध कब्जा कर 12 एकड़ जमीन कर दिया गया है। जिसे आज ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने जमीन तक सिमित रहने के लिए कहा और जितने भी सरकारी भूमि में लगे पेड़ की कटाई किया गया है। उसका हर्जाना पंचायत मे भरने के लिए कहा गया है। और जब तक पंचायत के सामने में जमीन के नाप नहीं हो जाता तब तक के अवैध प्लाटिंग का रोकने के लिए कहा गया हैl जिसकी शिकायत तहसील मुख्यालय पाटन में दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।अब युवा ग्रामीणों को लेकर एसडीएम कार्यलय जा कर आवेदन देने की तैयारी कर रहे है।

 फेसबुक से जुड़े 

बिना सूचना के किया गया है सीमांकन :

घुघवा के सरपंच ने कहा कि अवैध कब्जा की जानकारी सामने आया है। लेकिन जब रसुखदार ने जमीन का सीमांकन कराया गया। तब पटवारी और आरआई पंचायत को बिना सूचना के दिए ही सीमांकन कर दिया गया। इसलिए अवैध कब्जा के मामला सामने आया है। और भी कब्जाधारी है गांव में लेकिन किसी के ऊपर अभी तक ठोस कार्यवाही ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी के द्वारा नही की जा रही है।

मौके पर भगत सिंह युवा मित्र मंडल घुघवा के सदस्य परस ठाकुर,नारायण सोनकर,लखन सोनकर,वेद यादव,कुलेश्वर साहू,गिरधर सोनकर,सुनील यादव,कमलेश यादव,भीखम यादव,कुलेश्वर साहू,धनेश्वरसोनकर,लुकेश्वर सोनकर,दिनेश सोनकर ,सत्यम सोनकर,रंजीत यादव,यशवंत सोनकर,तेजराम सोनकर,महेन्द्र साहू,अनुज सोनकर ,थानु सोनकर,हितेश सोनकर,राम सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है