मां वृंदा देवी धाम में नवरात्रि की धूम, भक्तों का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

* मां वृंदा देवी धाम में नवरात्रि की धूम, भक्तों का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार….
* 1984 के बाद फिर भक्ति की ज्योति से जगमगाएगा मां का दरबार, गर्भगृह में भव्य आसन निर्माण पूर्ण ; डिंडा कपाट धाम, हवन-भंडारे से गूंजेगा श्रद्धा का संगम….

आगेसरा/दक्षिण पाटन- बिल्हारी(संतोष देवांगन): ग्राम पंचायत आगेसरा स्थित ऐतिहासिक मां वृंदा देवी (डिंडा कपाट) धाम में शारदीय नवरात्रि की भव्य तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। 12वीं से 14वीं शताब्दी के मध्य निर्मित यह प्राचीन मंदिर अब एक नई आभा के साथ भक्तों के स्वागत को तैयार है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

22 सितंबर 2025 से आरंभ होने वाली नवरात्रि में 27 सितंबर (पंचमी) और 30 सितंबर (महाअष्टमी) को विशेष हवन, पूजन एवं विशाल भंडारा का आयोजन होगा। मंदिर में भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु तेल और घी की ज्योत अर्पित करते हैं। वहीं तेल ज्योत हेतु राशि ₹901 और घी ज्योत हेतु राशि ₹1601 निर्धारित की गई है।

इस पावन अवसर पर मंदिर के गर्भगृह में भव्य आसन निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। साल 1984 के बाद यह पहला अवसर है जब सभी भक्तों के सामूहिक सहयोग से यह कार्य संपन्न हुआ।

वहीं ग्राम के सरपंच श्री रमाकांत साहू ने जानकारी दी कि 20 सितंबर 2025 को यह कार्य विधिवत पूर्ण हुआ। इस भव्य आसन की डिजाइनिंग एवं पेंटिंग का कार्य पेंटर श्री छबलू राम साहू, अजय एवं जागेश्वर साहू (आगेसरा) द्वारा किया गया।

मां वृंदा देवी धाम में इस बार की नवरात्रि, भक्ति, संस्कृति और आस्था का संगम बनकर उभरेगी, जिसमें आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है